घायल शेर बन लौटे कालीन भैया, गुड्डू की भी तेज है दहाड़! OTT पर इस दिन रिलीज होगी सीरीज
Updated on
11-06-2024 02:37 PM
ओटीटी पर सबसे पसंदीदा शो में से एक 'मिर्ज़ापुर' फ्रेंचाइज़ी की अगली सीरीज 'मिर्ज़ापुर सीज़न 3' का इंतजार कर रहे फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी। 'मिर्ज़ापुर सीज़न 3' को लेकर हर किसी के मन में एक ही सवाल था कि ये सीरीज आखिर कब आ रही है? फाइनली इसके तीसरे सीजन के प्रीमियर की तारीख की घोषणा प्राइम वीडियो ने कर दी है और इसी के साथ मजेदार टीजर भी लॉन्च कर दिया है। ओटीटी पर इस पसंदीदा शो 'मिर्ज़ापुर सीज़न 3' का प्रीमियर अगले महीने 5 जुलाई को होने जा रहा है और टीजर देखकर लोगों का एक्साइटमेंट अलग लेवल पर दिख रहा है।
'मिर्ज़ापुर' के तीसरे सीज़न के प्रीमियर की तारीख का दर्शकों को लंबे समय से इंतज़ार था। तारीख के साथ-साथ शानदार और दनदार टीजर ने दर्शकों को दिल और दिमाग एक बार फिर से पूरी तरह झकझोर दिया है।
इस टीजर की शुरुआत जंगल में शेरों की झलकियों से होती है और बैकग्राउंड में 'बाउजी' कुलभूषण खरबंदा की आवाज सुनाई दे रही है। वो तीसरे सीजन का परिचय कुछ ऐसे दे रहे हैं, 'एक बलवान नर और एक चुस्त मादा जब शिकार पर जाते हैं तो उससे जंगल अक्सर दहल जाता है। पर जंगल की जंग में शेरों का सामना सवा शेरों से होता है और जंगली बिल्लियां चालाक लोमड़ियों का रास्ता काट देती हैं। तूफानी चीते बड़ी रफ्तार से घात तो लगाते हैं पर बेरहम शेरनी के नुकीले पंजों से मात खा जाते हैं। जब खरगोश छटपटाने लगे, लकड़बग्घा लड़खड़ाने लगे, गीदड़ भभकियाने लगे और घड़ियाल आंसू बहाने लगे तो समझो घायल शेर लौट आया है।'
सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं
सीज़न 3 के साथ दांव अब और भी ऊंचे हो गए हैं और कैनवास भी बड़ा हो गया है। इस बार भी नियम वही हैं, लेकिन सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि मिर्ज़ापुर की काल्पनिक दुनिया के सिंहासन पर कौन बैठने वाला है। बड़ा सवाल यह है कि क्या सत्ता और अपना दबदबा कायम रखने की लड़ाई में मिर्ज़ापुर की गद्दी मिलेगी या छीनी जाएगी, जहां भरोसे को बरकरार रख पाना किसी के बस की बात नहीं है।
इस सीरीज़ का प्रीमियर 5 जुलाई को
एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस और क्रिएट की गई इस क्राइम-थ्रिलर सीरीज़ को दर्शकों ने काफी पसंद किया है, जिसका निर्देशन गुरमीत सिंह और आनंद अय्यर ने किया है। इस सीरीज़ में पंकज त्रिपाठी, अली फज़ल, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुगल, विजय वर्मा, ईशा तलवार, अंजुम शर्मा, प्रियांशु पेन्युली, हर्षिता शेखर गौड़, राजेश तैलंग, शीबा चड्ढा, मेघना मलिक और मनु ऋषि चड्ढा सहित कई शानदार कलाकारों ने अहम किरदार निभाए हैं। 10 एपिसोड की इस सीरीज़ का प्रीमियर 5 जुलाई को भारत और दुनिया भर में होने जा रहा है।
दर्शक एक बार फिर से मिर्ज़ापुर की दुनिया में वापस लौटेंगे
एक्सेल एंटरटेनमेंट के प्रोड्यूसर, रितेश सिधवानी ने कहा, 'मिर्ज़ापुर के पहले दो सीज़न को देश और दुनिया भर में मौजूद हमारे फैन्स का भरपूर प्यार मिला और सभी ने इसकी दिल खोलकर तारीफ की, जो सचमुच हमारे लिए बेहद उत्साहजनक रहा है। इस तरह के जबरदस्त सहयोग से ही हमें अपने प्रदर्शन को पहले से ज्यादा बेहतर बनाने और बेमिसाल कंटेंट पेश करने की प्रेरणा मिलती है। प्राइम वीडियो के साथ हमारी साझेदारी इस कामयाबी की मिसाल है, और हम दर्शकों के दिलों को छू लेने वाली बेहतरीन कहानियों की पेशकश के अपने इरादे पर अटल हैं। अब हमें उस लम्हे का बेसब्री से इंतज़ार है, जब दर्शक एक बार फिर से मिर्ज़ापुर की दुनिया में वापस लौटेंगे और सीज़न 3 में बेहद रोमांचक सफ़र का आनंद लेंगे।'
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…