केन विलियमसन ने कप्तानी छोड़ी, सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी ठुकराया:टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 में नहीं पहुंच पाई न्यूजीलैंड टीम

Updated on 19-06-2024 01:27 PM

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर-8 में जगह बनाने से चूकी न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केएन विलियमसन ने टी -20 और वनडे की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने बोर्ड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को भी अस्वीकार कर दिया है।

हालांकि, वह न्यूजीलैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलना जारी रखेंगे। केन विलियमसन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह समर सीजन में किसी विदेशी लीग में खेलने का मौका ढूंढ रहे हैं, जिसके चलते वह न्यूजीलैंड का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट स्वीकार नहीं कर सकते हैं। वह अपने परिवार को समय देना चाहते हैं।

विलियमसन ने आगे कहा कि न्यूजीलैंड के लिए खेलना उनके लिए बहुत बड़ी बात है। वह टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में आगे खेलना जारी रखेंगे।

न्यूजीलैंड ने अब तक टी-20 और वनडे का वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीता है
न्यूजीलैंड टीम पिछले तीन टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक पहुंची थी और 2021 में फाइनल भी खेला था। हालांकि, न्यूजीलैंडने अभी तक टी-20 और वनडे का एक भी खिताब नहीं जीता है।
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के अनुसार एक अन्य क्रिकेटर लॉकी फर्ग्यूसन ने भी नेशनल क्रॉन्ट्रैक्ट लेने से मना कर दिया है।

टी-20 में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी की है
केन विलियमसन ने 40 टेस्ट मैचों में न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी की है। इनमें 22 मैचों में टीम को जीत और 10 मैचों में हार मिली है, जबकि 8 मैच ड्रॉ रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने 75 टी-20 में टीम की कप्तानी की है, जिसमें 39 में जीत और 34 में हार मिली है। 1 मैच ड्रॉ रहा है। विलियमसन ने 91 वनडे मैचों में टीम की कप्तानी की है ओर 46 मैचों में टीम को जीत और 40 मैचों में हार मिली है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.