'श्रीकांत' का कुछ नहीं बिगाड़ पाई 'कर्तम भुगतम', पहले दिन ही पिट गई श्रेयस तलपड़े की फिल्म
Updated on
18-05-2024 04:51 PM
शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई श्रेयस तलपड़े और विजय राज की 'कर्तम भुगतम' पहले ही दिन बुरी तरह पिट गई है। यह फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज हुई है। लेकिन अफसोस कि यह ओपनिंग डे पर 20 लाख रुपये भी नहीं कमा पाई है। दूसरी ओर, सिनेमाघरों में मुस्कान बिखरने वाली राजकुमार राव की 'श्रीकांत' ने 8वें दिन भी अपनी कमाई की रफ्तार कायम रखी है। लेकिन सबसे तगड़ा नुकसान 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' को हुआ है।
'श्रीकांत' के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी हैं। यह दृष्टि बाधित बिजनसमैन श्रीकांत बोला की बायोपिक है। फिल्म में राजकुमार राव के अलावा अलाया एफ और ज्योतिका भी हैं। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, अपने दूसरे हफ्ते की शुरुआत में 8वें दिन इस फिल्म ने 1.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। एक दिन पहले गुरुवार को फिल्म ने 1.40 करोड़ रुपये कमाए थे। अब 8 दिनों में फिल्म का टोटल कलेक्शन 19.20 करोड़ रुपये हो गया है।
वीकेंड में बढ़ेगी कमाई, पर गर्मी न निकाल दे पसीना
'श्रीकांत' का बजट 40 करोड़ रुपये है। इस वक्त सिनेमाघरों में जितनी भी फिल्में हैं, उनमें सबसे बेहतर स्थिति में यही फिल्म है। 8 दिनों में इस फिल्म ने जहां अपनी लागत का करीब 50% वसूल लिया है, वहीं उम्मीद है कि दूसरे वीकेंड में फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी आएगी। हालांकि, बढ़ती गर्मी के कारण दर्शक घरों से निकलने से कतरा रहे हैं, ऐसे में इसका असर भी कमाई पर पड़ सकता है।
'कर्तम भुगतम' ने ओपनिंग डे पर कमाए सिर्फ 16 लाख
दूसरी ओर, शुक्रवार को रिलीज हुई 'कर्तम भुगतम' का हाल पहले ही दिन बेहाल है। 'काल' जैसी फिल्में बना चुके सोहम शाह की इस साइकोलॉजिकल-थ्रिलर ने ओपनिंग डे पर हिंदी वर्जन से महज 15 लाख रुपये कमाए हैं। जबकि तमिल और तेलुगू मिलाकर इसने करीब 1 लाख रुपये की कमाई की है। इस तरह पहले दिन 'कर्तम भुगतम' ने महज 16 लाख रुपये का बिजनस किया है।
'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' को तगड़ा झटका
शुक्रवार को हॉलीवुड फिल्म 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' को बड़ा नुकसान हुआ है। अब तक कमाई में 'श्रीकांत' से आगे रहने वली यह फिल्म 8वें दिन 1 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई है। 8वें दिन इस फिल्म ने भारत में महज 88 लाख रुपये का कारोबार किया है। गुरुवार को फिल्म ने 1.60 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह 8वें दिन इसे -45% का नुकसान हुआ है। 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' ने 8 दिनों में भारत में 19.73 करोड़ रुपये का टोटल कलेक्शन किया है।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…