कार्तिक आर्यन अपनी फीस घटाने को हैं तैयार, बोले- सबके घर चलने हैं, सबका काम होना चाहिए
Updated on
12-06-2024 02:32 PM
पिछले कुछ दिनों से फिल्म स्टार्स की लगातार बढ़ती फीस को लेकर चर्चा हो रही है। कुछ स्टार्स ने अपनी फीस इस कदर बढ़ा दी है कि फिल्म का बजट भी बुरी तरह प्रभावित हो जाता है। अनुराग कश्यप और फराह खान समेत कई फिल्ममेकर्स ने इस मुद्दे पर बात की और बताया था कि किस तरह कुछ सेलेब्स अपने साथ-साथ टीम के लिए भी मोटी फीस चार्ज करते हैं। इसी बीच कार्तिक आर्यन ने इस पर रिएक्ट किया है, और कहा है कि वह अपनी फीस घटाने के लिए तैयार हैं।
कार्तिक आर्यन बोले- ....तो फीस घटानी होगी
कार्तिक आर्यन ने 'फिल्म कंपैनियन' को दिए इंटरव्यू में कहा, 'अगर किसी स्टार को डिजिटल राइट्स, सैटेलाइट राइट्स, या थिएट्रिकल बिजनेस से उस लेवल का रेवेन्यू मिल रहा है। अगर यह जुड़ जाता है, तो मुझे लगता है कि कुछ अच्छी फीस मिलने की गुंजाइश है, लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है, तो फिर आपको अपनी फीस घटानी होगी।'
'मैं फीस कम करने को तैयार रहता हूं, सबके घर चलने हैं'
कार्तिक ने आगे कहा, 'मैं इस मानसिकता के साथ काम नहीं करता कि सारी दुनिया में कुछ हो, मैं तो कमाऊंगा। ऐसा नहीं हो सकता कि मैं अकेला हूं जो कमा रहा हूं। मेरे प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स इस बारे में जानते हैं और मुझे यकीन है कि बहुत सारे एक्टर्स भी ऐसा कर रहे हैं। यह बड़े इकोसिस्टम के लिए अच्छा है। रिव्यू के अलावा, हमें बॉक्स-ऑफिस नंबर भी चाहिए। मैं हमेशा अपनी फीस कम करने को तैयार रहता हूं, क्योंकि फिल्म बनाने में बहुत सारे लोग शामिल होते हैं और सबके घर चलने हैं। सबके घर काम होना चाहिए। दिन-रात, हर कोई बहुत मेहनत कर रहा है। इसलिए हर किसी को किसी न किसी तरह का फायदा चाहिए।'
'चंदू चैंपियन' 14 जून को रिलीज और फीस
कार्तिक आर्यन अब कबीर खान की फिल्म 'चंदू चैंपियन' के प्रमोशन में बिजी हैं, जो 14 जून को रिलीज होगी। यह भारत के पहले पैरालिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर की जिंदगी पर बनाई गई है। कार्तिक आर्यन की फीस की बात करें, तो वह अब एक फिल्म के लिए 35-40 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। लेकिन 'भूल भुलैया 2' से पहले वह एक फिल्म के लिए 16 करोड़ रुपये तक की फीस लेते थे।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…