राफेल, तेजस के आगे नहीं टिकता KF-21 फाइटर जेट, फिर क्यों खरीदने पर विचार? दक्षिण कोरियाई विमान की चर्चा क्‍यों?

Updated on 04-08-2025 01:59 PM
सियोल/नई दिल्ली: अमेरिकी एफ-35 स्टील्थ फाइटर जेट या रूसी एसयू-57 लड़ाकू विमान... भारत में पिछले कई महीनों से इन्हीं दोनों लड़ाकू विमानों की चर्चा चल रही थी। लेकिन अचानक से एक नया दावेदार सामने आया है। रिपोर्ट्स में दावे किए जा रहे हैं कि भारत ना तो रूसी और ना ही अमेरिकी लड़ाकू विमान खरीदेगा, बल्कि भारतीय अधिकारी अब दक्षिण कोरिया के KF-21 लड़ाकू विमान खरीदने की संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि भारत का मल्टी रोल फाइटर एयरक्राफ्ट (MRFA) प्रोजेक्ट, जिसके तहत 114 लड़ाकू विमान खरीदे जाने हैं, उस कैटेगिरी में KF-21 खरीदने की बात चल रही है। हालांकि MRFA प्रोग्राम के तहत अभी तक राफेल लड़ाकू विमान खरीदे जाने की योजना थी। लेकिन बाद में विचार दिया गया कि MRFA को दो हिस्सों में बांट दिया गया है। इसके तहत 60 राफेल खरीदे जाएंगे और बाकी पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान एफ-35 या एसयू-57।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में KF-21 लड़ाकू विमान पर विचार करने का दावा किया जा रहा है। लेकिन सवाल ये हैं कि KF-21 लड़ाकू विमान में ऐसी क्या खासियत है जो भारतीय वायुसेना के लिए ये सही साबित होगा? राफेल की तुलना में ये कमजोर है और ये पूरी तरह से 4.5 जेनरेशन का जेट भी नहीं है। राफेल इसके मुकाबले कई गुना ज्यादा अच्छा है। स्पीड से लेकर इंजन क्षमता, पेलोड क्षमता, रडार क्षमता और वास्तविक युद्ध अनुभव... हर एक मोर्चे पर राफेल, दक्षिण कोरियाई फाइटर जेट के मुकाबले ज्यादा बेहतर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.