लॉरेंस बिश्नोई की सलमान खान को पनवेल फार्महाउस पर मारने की थी प्लानिंग, पाकिस्तान से मंगवाए गए थे हथियार
Updated on
01-06-2024 01:10 PM
सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस ने ताबड़तोड़ गिरफ्तारी की थी। एक की कस्टडी में मौत भी हो गई थी। अब पुलिस ने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि गोलीबारी की घटना से एक महीने पहले ही लॉरेंस बिश्नोई गैंगर ने एक्टर को उनके पनवेल फार्महाउस पर जान से मारने की योजना बनाई थी।
मुबई के पनवेल पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR की कॉपी से मालूम होता है कि जेल में बंद गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई, कनाडा में रहने वाला उसका चचेरा भाई अनमोल बिश्नोई और गोल्डी बरार, इन तीनों ने पाकिस्तान स्थित हथियार सप्लायर से एके-47, एम-16 और एके-92 समेत कई अत्याधुनिक हथियार मंगवाए थे और एक्टर की हत्या की साजिश रची थी।
सलमान को फार्महाउस में मारने का था प्लान
पुलिस के सोर्स के हवाले से बताया गया है कि गैंग का इरादा फार्महाउस पर हमला करने का था। हालांकि अभी जांच अधिकारियों को ये मालूम नहीं हो सका है कि आखिर एक्टर के ब्रांदा वाले घर पर फायरिंग करने के लिए इन्होंने दूसरी प्लानिंग क्यों की।
सलमान के फार्महाउस के पास रह रहे थे शूटर
नवी मुंबई पुलिस ने पिछले हफ्ते पनवेल की FIR के तहत 4 लोगों को अरेस्ट किया था। वहीं, पुलिस अभी बिश्नोई गैंग के कम से कम 15-20 सदस्यों की तलाश कर रही है, जो इस साल फरवरी से सलमान खान के फार्महाउस के आसपास रह रहे थे। बता दें कि ये गिरोह एक्टर के पीछे इसलिए पड़ा है क्योंकि राजस्थान में काले हिरण की हत्या मामले में उनका नाम आया था।
सलमान खान केस में 4 लोगों की गिरफ्तारी
एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें हाल ही में ब्रांदा में हुई गोलीबारी के बाद मालूम हुआ कि बिश्नोई ने नवी मुंबई में कुछ लोगों को भेजा था। जिनके नाम धनंजय तापसिंह उर्फ अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ नाहवी, वासपी खान उर्फ वसीम चिकना और रिजवान खान उर्फ जावेद खान थे। ये सभी रॉकी शूटर, सतीश कौर और सुखा शूटर के उपनाम से जाने जाते थे। जब पुलिस ने इन चारों को गिरफ्तारी किया तो पता चला कि अजय कश्यप, पाकिस्तान में रहने वाले जोगर नाम के व्यक्ति से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातें करता था।
सलमान खान को मारने के लिए किराए पर लिया मकान
पंजाब पुलिस के मुताबिक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान खान की हत्या के लिए प्लान बी तैयार कर लिया था। इस प्लान का नेतृत्व गोल्डी बरार और लॉरेंस निश्नोई गैंग के शूटर कपिल पंडित कर रहे थे, जिन्हें हाल ही में भारत-नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया गया है। कपिल पंडित, संतोष जाधव, दीपक मुंडी और दो अन्य शूटरों ने मुंबई के वाजे इलाके के पनवेल में एक कमरा किराए पर लिया था, जिससे वो एक्टर की हत्या कर सकें और अपने प्लान को अंजाम दे सकें।ये सभी करीब डेढ़ महीने तक वहीं पर रहे थे। इन सभी के पास छोटे पिस्तौल के कारतूस थे, जिनका इस्तेमाल सलमान खान पर हमला करने के लिए किया जा सकता था।
हमलावरों ने सलमान खान के गार्ड से दोस्ती की
सलमान खान की गतिविधियों और आवाजाही के बारे में जानकारी जुटाने के लिए लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्यों ने फार्महाउस के बाहर सुरक्षा गार्डों से दोस्ती कर ली थी। यहां तक कि सलमान खान के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए वो उनके फैन बनकर भी पेश आते थे। इसके अलावा, निशानेबाजों ने फार्महाउस के रास्ते में सड़क पर मौजूद गड्ढों की संख्या पर भी नोट कर ली थी, जिससे कार की स्पीड 25 किमी/घंटा तक सीमित हो गई।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…