दुनियाभर में नेताओं ने मनाई दिवाली:कमला हैरिस ने फुलझड़ी जलाई, ब्रिटिश PM ने आरती की

Updated on 01-11-2024 01:57 PM

फेस्टिवल ऑफ लाइट्स यानी दिवाली के त्योहार को लेकर भारत समेत दुनिया भर में जश्न मनाया गया। इस दौरान दुनिया के प्रमुख नेताओं ने दिवाली का त्योहार मनाया और शुभकामनाएं दीं। अमेरिका में राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी कमला हैरिस ने पेंसिल्वेनिया के एक मंदिर में दिवाली मनाई। उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा, "आज हम अमेरिका और दुनियाभर में एक अरब से ज्यादा लोगों के साथ मिलकर दीये जला रहे हैं। हम उनके साथ मिलकर बुराई पर अच्छाई, अज्ञान पर ज्ञान और अंधकार पर प्रकाश की लड़ाई का जश्न मना रहे हैं।"

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने भी दिवाली का त्योहार मनाया। उन्होंने पूजा की थाली लिए हुए एक तस्वीर साझा की है। उन्होंने लिखा-

QuoteImage

UK में दिवाली मनाने वाले सभी लोगों को बहुत बधाई। मैं आपको और आपके परिवार को दिवाली की शुभकामनाएं देता हूं।

QuoteImage

इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति आवास में बुधवार रात दिवाली जश्न मनाया गया। इस दौरान मिलिट्री बैंड ने आरती गीत 'ओम जय जगदीश हरे' बजाया। इस वीडियो को इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड की डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर गीता गोपीनाथ ने शेयर किया है।

PM स्टार्मर ने ब्रिटिश भारतीय समुदाय के लिए अपने संदेश में कहा-

QuoteImage

आज की दुनिया में अंधकार पर प्रकाश की विजय अहम है, क्योंकि हम अब पहले से कहीं ज्यादा अस्थिर दुनिया में रह रहे हैं। ऐसा लगता है कि दुनिया भर में बहुत अधिक अंधकार है और अंधकार पर प्रकाश की विजय का जश्न मनाना बहुत जरूरी है।

QuoteImage

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने पूर्व PM ऋषि सुनक को उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद भी दिया। सुनक ने गुरुवार को दिवाली के मौके पर विपक्षी नेता के पद से इस्तीफा दिया है। सुनक ने कहा कि 2 साल पहले वे दिवाली पर ही कंजरवेटिव पार्टी के नेता बने थे और आज दीवाली के दिन ही अपना पद छोड़ रहे हैं।

पाकिस्तान में मरियम नवाज ने मनाई दिवाली 

पाकिस्तान में भी बुधवार को दिवाली का जश्न मनाया गया। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज हिंदुओं और सिखों के साथ सेलिब्रेशन में शामिल हुईं। CM मरियम ने दीपक जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। साथ ही वर्चुअल आतिशबाजी भी की। लोगों को संबोधित करते हुए मरियम ने कहा कि अगर कोई अल्पसंख्यकों के साथ अत्याचार करता है तो वो पीड़ितों के साथ खड़ी रहेंगी। मरियम ने कार्यक्रम के दौरान हिंदू महिलाओं से बातचीत भी की। साथ ही 1400 हिंदू परिवारों को 15-15 हजार रुपए के चेक भी दिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.