हार, हार और हार... अब स्कॉटलैंड का पलटवार, नामीबिया को टी20 इंटरनेशनल में पहली बार दी मात

Updated on 07-06-2024 01:04 PM
ब्रिजटाउन (बारबाडोस): टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप बी के मैच में स्कॉटलैंड के सामने नामीबिया की चुनौती थी। इस मैच को रिची बेरिंगटन की स्कॉटलैंड ने 5 विकेट से अपने नाम कर लिया। स्कॉटलैंड की यह टी20 इंटरनेशनल में नामीबिया के खिलाफ पहली जीत भी है। पहले बैटिंग करते हुए नामीबिया ने ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल पर 155 रन बनाए। 9 गेंद रहते ही स्कॉटलैंड ने मैच को अपने नाम कर लिया। सुपर ओवर में ओमान को हराने वाली नामीबिया की यह टूर्नामेंट में पहली हार है। इंग्लैंड के खिलाफ स्कॉटलैंड का मैच बारिश की वजह से बेनतीजा रहा था।

नामीबिया की शुरुआत खराब रही और कोट्जे खाता भी नहीं खोल पाए। पावरप्ले में तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद इरास्मस ने फिफ्टी लगाकर टीम को संभाला। 14वें ओवर में वह 52 रन बनाकर आउट हुए। 31 गेंदों की पारी में उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के मारे। निचले क्रम में कोई भी बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल पाया। नामीबिया ने 9 विकेट पर 155 रन बनाए। ब्रैड व्हील ने तीन बल्लेबाजों को आउट किया तो ब्रैंडली करी ने भी दो विकेट लिए।गेंदबाजी में भी इरास्मस ने कमाल किया और उन्होंने 8वें और 10वें ओवर में गेंदबाजी करते हुए 14 रन देकर 2 विकेट लिए। उस समय स्कॉटलैंड की टीम 69-3 पर थी और लग रहा था मैच नामीबिया की तरफ झुक रहा है। 11 ओवरों के बाद जब स्कोर 73-4 था तब बेरिंगटन और लीस्क रन बनाने शुरू किए। मैच नामीबिया से दूर जाने लगा। लीस्क 17 गेंदों पर 35 रन बनाकर आउट हुए। दोनों के बीच 74 रनों की साझेदारी हुई। बेरिंगटन ने 35 गेंदों पर नाबाद 47 रन बनाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.