KL Rahul को मैदान पर ही लताड़ने लगे LSG के मालिक संजीव गोयनका, सिर झुकाकर अपमानित होते रहे कप्तान

Updated on 09-05-2024 01:53 PM
आईपीएल 2024 में बीती रात सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर्स अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने एक अविश्वसनीय रन-चेज में लखनऊ सुपर जायंट्स को 10 विकेट की शर्मनाक हार थमा दी। इसके बाद लखनऊ फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका काफी देर तक टीम डगआउट के पास कप्तान केएल राहुल से बात करते दिखे। गोयनका के चेहरे पर गुस्सा देखा जा सकता था। दोनों के बीच क्या बातचीत हुई यह तो सुनाई दे पाई, लेकिन वीडियो देखकर इतना तय है कि केएल राहुल की क्लास लगाई गई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस आग-बबूला हो रहे हैं।

सोशल मीडिया पर जमकर बवाल

LSG के मालिक संजीव गोयनका का हार से बौखलाकर किसी इंटरनेशनल प्लेयर के साथ इस तरह का अपमानजनक व्यवहार समझ से परे है। गोयनका शायद खेल भावना भूल गए। वैसे यह पहला मौका है जब किसी आईपीएल फ्रेंचाइजी की ओर से मैदान पर खिलाड़ियों के साथ इस तरह की बेहूदी हरकत की गई हो। अब खराब प्रदर्शन के बावजूद सोशल मीडिया पर लोग केएल राहुल के सपोर्ट में उतर आए हैं।

बंद कमरे की बातचीत दुनिया के सामने क्यों?
जब संजीव गोयनका और केएल राहुल की ये एनिमेटेड बातचीत का लाइव टेलिकास्ट किया जा रहा था तो ऑन एयर कमेंटेटर्स ने भी पूरे मामले पर अपनी राय रखी। न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर स्कॉट स्टायरिश ने कहा, 'इस तरह की बातचीत हमेशा बंद दरवाजों के पीछे होनी चाहिए। बहुत सारे कैमरे हैं जो कुछ भी नहीं छोड़ते हैं। अब केएल राहुल प्राइज सेरेमनी और प्रेस कॉन्फ्रेंस जैसे कई कार्यक्रम में जाएंगे संभवत: वहां समझाएंगे कि क्या चर्चा हो रही थी, राहुल ने यहां खुद को शांत रख अच्छा काम किया है।'

केएल राहुल ने जमकर की गलतियां
टॉस का सिक्का केएल राहुल के पक्ष में गिरा तो उन्होंने बिना वक्त गंवाए पहले बैटिंग का फैसला लिया, इसके बाद अनुभवी पेसर भुवनेश्वर कुमार ने हैदराबाद का सारा प्लान बिगाड़ दिया। उन्होंने पावरप्ले में सात रन देकर दो विकेट निकाले। लखनऊ ने अपने पावरप्ले के इतिहास का सबसे कम स्कोर 27/2 बनाया। कप्तान केएल राहुल बहुत ज्यादा रक्षात्मक नजर आए, जिस कारण टीम 10वें ओवर में जाकर अपना टोटल 50 रन के पार पहुंचाया। इसी ओवर में राहुल आउट भी हो गए। उन्होंने 33 गेंद पर 29 रन बनाए। यह पहली बार था जब 30 प्लस गेंद खेलने के बाद भी उनका स्ट्राइक रेट 100 से नीचे रहा। युवा आयुष बडोनी ने 30 गेंद पर 55 रन तो अनुभवी निकोलस पूरन ने 26 गेंद पर 48 रन की नाबाद पारी की मदद से लखनऊ 165/4 का स्कोर खड़ा कर पाई, जिसे हैदराबाद ने सिर्फ 9.4 ओवर में बिना किसी विकेट गंवाए साध लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.