
भोपाल। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए 29 सीटों पर मतदान संपन्न होने के बाद आज राजधानी में कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों की बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में मप्र कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, मप्र प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह आदि नेता शामिल हैं।
मप्र कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी जितेंद्र सिंह ने कहा कि सभी विषयों पर बैठक में चर्चा होगी। पार्टी जल्द ही एक बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक बड़ा कार्यक्रम शुरू करने वाली है, जिस पर निर्णय लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यदि कहीं किसी प्रत्याशी की ओर से यह शिकायत मिलती है कि भितरघात हुआ है तो अनुशासन समिति जांच कर अनुशंसा करेगी। परिणामों को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा से ज्यादा सीटें हमारी आएगी। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे कांतिलाल भूरिया ने कहा कि भाजपा अधिकारियों की मदद से मतगणना में गड़बड़ी कर सकती है हम पूरी तरह निपटने के लिए तैयार हैं आज की बैठक में इस पर चर्चा करेंगे।