निवेश से म.प्र. होगा सशक्त और देश की जीडीपी बढ़ाने में पूरी सामर्थ्य के साथ करेगा योगदान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Updated on 13-07-2024 05:46 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में लगातार निवेश बढ़ रहा है। उद्योग, व्यापार, व्यवसाय की दृष्टि से मध्यप्रदेश में निवेश के लिए अनुकूल माहौल बना है। एनर्जी, टूरिज्म, हेल्थ, माइनिंग जैसे सभी सेक्टर में समान रूप से निवेश की अपार संभावनाएं हैं। राज्य शासन ने बजट में भी उद्योग-व्यापार को प्रोत्साहन देने के लिए पर्याप्त प्रावधान किए है। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों की परिस्थिति और विशेषता को फोकस करते हुए अलग-अलग क्षेत्रों में इंडस्ट्रियल समिट करने का निर्णय भी लिया गया है। मध्यप्रदेश सरकार उद्योगपतियों का स्वागत करती है। निवेश से मध्यप्रदेश आर्थिक दृष्टि से समर्थ होगा और निवेश किए जाने वाले क्षेत्रों में लोगों को रोजगार भी मिलेगा। इससे हम देश की जीडीपी को आगे बढ़ाने के लिए अपनी पूरी सामर्थ्य के साथ आगे बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश में निवेश के अवसरों को बढ़ाने के लिये देश की वित्तीय राजधानी मुंबई के होटल ताज महल में विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख उद्योगपतियों को इन्टरेक्टिव सेशन में संबोधित कर रहे थे। इन्टरेक्टिव सेशन में जीआईएस-2025 को सफल बनाने प्रमुख उद्योगपतियों को आमंत्रित किया गया।

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत, दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य की ओर अग्रसर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ऋणमुक्तेश्वर महादेव और सम्राट विक्रमादित्य के संदर्भ का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में सामर्थ्यशाली शासन की परिकल्पना की गई है। हमारी संस्कृति में यह माना गया है कि शासन का भाव उद्दात होना चाहिए। यह आवश्यक है कि शासन के दृष्टिकोण में संकीर्णता न हो। भारतीय संस्कृति के अनुसार सुशासन स्थापित करते हुए सभी नागरिकों को समृद्ध- संपन्न और खुशहाल बनाना ही शासन का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने छोटे से कालखंड में सभी व्यवस्थाओं में सुधार कर देश को विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया है। अब उनके नेतृत्व में हम दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य की ओर अग्रसर हैं। अब हमारा देश किसी भी क्षेत्र में दूसरों पर निर्भर नहीं है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश को, देश के लोगों को समर्थ बनाने पर फोकस किया है। इसके परिणामस्वरूप पूरी दुनिया में भारतीयों का स्वाभिमान लौटा है। देश के लोग स्वयं को अधिक सुरक्षित अनुभव कर रहे हैं, साथ ही पड़ोसी देशों का भी भारत पर विश्वास बढ़ा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की उद्योगपतियों से राउण्ड टेबल मीटिंग एवं वन-टू-वन चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उद्योगपतियों से राउण्ड टेबल मीटिंग एवं वन-टू-वन चर्चा भी की। इंटरेक्टिव सेशन के प्रारंभ में प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन श्री राघवेन्द्र सिंह द्वारा मध्यप्रदेश की निवेश क्षमताओं संबंधी जानकारी दी गई। मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश अवसरों और मुख्य पर्यटन स्थलों पर केन्द्रित फिल्म प्रदर्शित की गई। सेशन में औद्योगिक परिप्रेक्ष्य में प्रमुख उद्योगपतियों द्वारा उद्बोधन दिया गया और समूह चर्चा भी हुई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.