उन्नत कृषि को बढ़ावा देने,बनायें कार्ययोजना : कलेक्टर

Updated on 02-05-2024 05:50 PM
मोहला। कलेक्टर एस जयवर्धन ने गुरुवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कृषि एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारियों से आगामी खरीफ फसल के लिए विभागीय कार्ययोजना एवं तैयारी की गहन समीक्षा की। कलेक्टर ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी कृषि आधारित जिला है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसानों के लिए कृषि ही एक मात्र आय का मुख्य स्त्रोत है। उन्होंने कहा कि किसानों को उन्नत तकनीकी कृषि के लिए वृहद पैमाने पर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं।  उन्होंने कहा कि उन्नत तकनीकी कृषि के जरिए कृषकों के आमदनी में बढ़ोतरी किया जा सकता है। कृषि विभाग के मैदानी अमला के अधिकारियों को किसानों से भेंट कर उन्नत तकनीकी कृषि की जानकारी देने और समय-समय पर फसल चक्र परिवर्तन करने के अलावा धान के बदले अन्य वैकल्पिक फसलें लेने के लिए प्रोत्साहित करने कहा है।

वर्तमान समय में मिलेट फसलों की मांग को देखते हुए इन फसलों को लेने के लिए किसानों को प्रेरित करते हुए उच्चतम गुणवत्ता के मिलेट फसलों की बीज उपलब्ध कराने कहा गया है। कलेक्टर ने बैठक में अगामी खरीफ फसल को ध्यान में रखते हुए खाद बीज की उपलब्धता, भंडारण और किसानों द्वारा किये जा रहे, उठाव की जानकारी ली। कलेक्टर ने बैठक में स्पष्ट रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि किसनों की मांग अनुसार खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करायें। उन्होंने कहा कि खाद-बीज को लेकर कहीं भी कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। जिले के कोई भी किसान अपनी मांग अनुसार खाद-बीज लेने से वंचित न हो, इस बात पर विशेष ध्यान रखने कहा गया है। बैठक में कलेक्टर ने विभागीय कार्य योजना और किसानों के लिए उठाये जा रहे कदम पर समीक्षा करते हुए कहा कि कम समय और कम लागत में अधिक मुनाफा देने वाले फसलों को बढ़ावा दिया जाए। मैदानी अमला के अधिकारी किसानों के संपर्क में रहे और मौसम के अनुसार कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक सलाह देवें।

कलेक्टर ने बैठक में सिंचाई विभाग के अंतर्गत जिले में सिंचाई के लिए बनाए गये कार्य योजना और जलाशय में जल भराव की क्षमता की जानकारी ली। उन्होंने बैठक में कहा कि जिले के अंतर्गत जल संवर्धन व जल संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठायें। सभी जलाशय में क्षमता अनुसार जल संग्रहण करते हुए किसानों की मांग पर आपूर्ति करने कहा है। कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि पेयजल और निस्तारी जल सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल हो। पेयजल एवं निस्तारी जल के उपरांत कृषि सिंचाई के लिए आपूर्ति किया जाए। जिले के सभी जलाशय में बरसात के दिनों में जल संग्रहण के लिए एक सुनिश्चित प्लान बनाकर जल संग्रहण करने कहा गया है। जलाशयों से होकर निकलने वाले नहर नाली की संधारण एवं मरम्मत के कार्य को भी प्राथमिकता में शामिल करते हुए कार्य करने कहा गया है। जलाशयों के जल संग्रहण के लिए विभागीय अमले को विशेष कार्य योजना बनाते हुए बड़े पैमाने पर जल संग्रहण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। जल संग्रहण और जल संवर्धन के लिए किसानों को भी शामिल करते हुए इस दिशा में कार्य करने कहा गया है। बैठक में कृषि अधिकारी जे एल मंडावी, जल संसाधन कार्यपालन अभियंता आफताब आलम सहित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.