मलाइका अरोड़ा का पिता अनिल मेहता की मौत के 2 महीने बाद छलका दर्द, मायूसी से बोलीं- यह सब आसान नहीं था

Updated on 13-11-2024 01:01 PM
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने सितंबर, 2024 में अपने पिता को खोया था। अब दो महीने बाद उन्होंने उनके जाने के बारे में बात की है। शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा गया था कि उन्होंने आत्महत्या की है। हालांकि, उस समय पुलिस छानबीन कर रही थी। अब एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू दिया है और पिता की अचानक मौत से उबरने के बारे में बताया है। साथ ही जो लोग इस मुश्किल समय में उनके साथ खड़े थे, उनके प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि वह समय उनके और परिवार के लिए आसान नहीं था। हालांकि वह एक ऐसा काम कर रही हैं, जो उनके पिता के प्रति श्रद्धांजलि है।

मलाइका आरोड़ा ने सौतेले पिता अनिल मेहता की मौत के बारे में कहा, 'हम सभी को मूव ऑन करते रहना चाहिए। यही मेरे पिता मुझसे चाहते थे। उनके जाने से मुझे और परिवार को भारी क्षति हुई है, और उस समय के लिए आभारी हूं, जिसमें मैंने इस बात को अपनाने में लगाया है।'

पिता की मौत के बाद बोलीं मलाइका अरोड़ा


मलाइका अरोड़ा ने आगे बताया, 'यह सब आसान नहीं था, लेकिन खुद को ठीक होने के लिए दिया गया समय जरूरी है। काम पर लौटने से मुझे खुद पर ध्यान लगाने से लेकर अपने मेंटल हेल्थ को बैलेंस करने और मां की देखभाल करने में आसानी होती है। मैं कुछ ब्रांड्स के साथ काम कर रही हूं। मैं कुछ स्पेशल काम भी कर रही हूं, जो मेरे पिता को डेडिकेटेड होगा।'

मलाइका अरोड़ा के पिता ने किया था सुसाइड!


मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता ने 11 सितंबर की सुबह अपने घर की छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। इस घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया था। मलाइका और अमृता अरोड़ा 10 सितंबर की रात मम्मी-पापा से मिलने के लिए घर आई थीं और उन्हें स्पॉट किया गया था। और दूसरे ही दिन ये हादसा हुआ जिससे वह दोनों बुरी तरह टूट गई थीं। इस दुख की घड़ी में पूरा खान परिवार उनके साथ खड़ा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.