मालदीव कर्ज में डूबा, देश को बचाने के लिए मोहम्मद मुइज्जू सरकारी कर्मचारियों की काटेंगी सैलरी, खुद भी लेंगे आधी तनख्वाह

Updated on 25-10-2024 01:57 PM
माले: भारत के पड़ोसी मालदीव के आर्थिक हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। इसे देखते हुए मालदीव के राष्ट्रपति ने आर्थिक सुधारों के प्रयासों के हिस्से के रूप में लागत में कटौती की घोषणा की है। मंगलवार को राष्ट्रपति के कार्यालय ने घोषणा की कि मोहम्मद मुइज्जू अपनी सैलरी में 50 फीसदी नहीं लेंगे। कर्ज के संकट से निपटने के लिए मालदीव में सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में भी कटौती की जाएगी। बैंकों को छोड़कर सभी राजनीतिक नियुक्तियों और सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 10 फीसदी कटौती होगी।

माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर उन्होंने लिखा, 'जब 2025 का बजट पेश किया जाएगा तो आर्थिक सुधार एजेंडे के तहत सरकार खर्च को कम करने के लिए 2 साल की अवधि के लिए कई उपाय किए जाएंगे।' न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक मुइज्जू की सैलरी अगले साल से 39,087 डॉलर (600,000 रुफिया) हो जाएगी। 2016 की जनगणना के मुताबिक मालदीव में औसत घरेलू आय प्रति वर्ष 316,740 रुफिया है।

इनकी सैलरी नहीं कटेगी


जज और सांसदों को कटौती से छूट मिलेगी। हालांकि मुइज्जू के ऑफिस ने उम्मीद जताई है कि वे स्वेच्छा से 10 फीसदी की कटौती पर सहमत होकर बोझ को साझा करेंगे। दो सप्ताह पहले मुइज्जू ने बोझ को कम करने के लिए मंत्रियों समेत 225 से ज्यादा राजनीतिक नियुक्तियों को बर्खास्त कर दिया था। बर्खास्त लोगों में सात राज्य मंत्री, 43 डिप्टी मंत्री और 178 राजनीतिक निदेशक शामिल थे। इस कदम से देश को हर महीने 370,000 डॉलर बचत की उम्मीद है।

मालदीव का विदेशी मुद्रा भंडार घट रहा


मुइज्जू की घोषणा लगातार घटते विदेशी मुद्रा भंडार से जुड़ी चिंताओं के बीच आई है। अपने लेटेस्ट अपडेट में वर्ल्ड बैंक ने कहा कि मालदीव का विदेश मुद्रा भंडार गंभीर रूप से निम्न स्तर तक गिर गया है। विदेशी कर्जों को लौटाने के कारण तरलता जोखिम बढ़ रहा है। विदेशी मुद्रा भंडार 2017 के बाद से अपने निचले स्तर पर पहुंच गया है। मालदीव के पास जितना रिजर्व है वह केवल एक महीने के आयात को कवर करने के लिए पर्याप्त है। देश का कर्ज 2024 की पहली तिमाही में 8.2 अरब डॉलर या जीडीपी का अनुमानित 115.7 फीसदी पहुंच गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.