इज्तिमा के दूसरे दिन मौलाना सईद का बयान:सूद और हलाल-हराम में लापरवाही है, बरकत खत्म करने की वजह

Updated on 15-11-2025 02:05 PM

78वें आलमी तब्लीगी इज्तिमा के दूसरे दिन मौलाना सईद साहब ने कहा कि मुसलमान मस्जिदों से दूर होते जा रहे हैं और बे-नमाजी का रुझान बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि लोग अपने मसाइल का हल दुनिया में तलाश करते हैं, जबकि हर मसले का हल अल्लाह के पास है।

मौलाना सईद ने कहा कि आज हालात इसलिए बिगड़े हैं क्योंकि मुसलमान सूद (ब्याज) में पड़ रहे हैं और हलाल-हराम की पहचान खोते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब कमाई में हराम शामिल हो जाए, तो घरों से सुकून और बरकत उठ जाती है।

दूसरे दिन फज्र के बाद दी गई लंबी तकरीर में मौलाना साद साहब के छोटे बेटे मौलाना सईद ने मुसलमानों की परेशानियों की जड़ को उनकी दीनी कमजोरी बताया। उन्होंने कहा कि आज मुसलमान मस्जिदों से दूर होते जा रहे हैं, बे-नमाजी बढ़ रही है, और लोग दुनिया से अपना हल तलाश कर रहे हैं, जबकि हर मसले का हल सिर्फ अल्लाह के पास है।

नमाज से दूरी, सूद और हलाल-हराम में लापरवाही- बरकत खत्म कर देती है। उन्होंने कहा कि अगर मुसलमान अपनी मुश्किलें अल्लाह से और नमाज में मांगेंगे, तो इंशाअल्लाह हर परेशानी आसान कर दी जाएगी।क़ुरआन और हदीस के हवाले से उन्होंने कहा:

  • मुसलमान सूद (ब्याज़) में पड़ रहे हैं,
  • हलाल-हराम की पहचान मिटती जा रही है,
  • और इसी वजह से बरकत खत्म हो रही है, मसाइल बढ़ रहे हैं।
  • मेहनत के दो रूप

    मौलाना सईद ने मेहनत और यकीन पर विस्तार से बात करते हुए कहा कि इंसान आम तौर पर उसी चीज़ पर मेहनत करता है जिसे वह अपनी आंखों से होता हुआ देख ले। उन्होंने किसान की मिसाल देते हुए कहा कि किसान सर्दी–गर्मी, बीमारी–तंगी किसी चीज़ की परवाह नहीं करता क्योंकि उसने अपनी आंखों से देखा है कि बीज बोने पर फसल उगती है।

    उन्होंने कहा कि इंसान जिस चीज का नतीजा आंख से देख ले, उसी पर जम जाता है यही मेहनत का पहला रुख है। लेकिन उन्होंने बताया कि दीन की मेहनत वह है जो आंखों से नहीं दिखाई देती, अच्छी जिंदगी, हक की रात और यही असल कामयाबी है। उन्होंने कहा कि जब इंसान वजहों दुकान, कारोबार, नौकरी, गाड़ी को असली समझ लेता है, तो यकीन कमजोर हो जाता है। उन्होंने कहा कि आज लोग कहते हैं। मेरी दुकान ने हज करवा दिया, मेरी गाड़ी ने मेरे मसले हल कर दिए। यह सब गलत यकीन की निशानी है। काम कराने वाला सिर्फ अल्लाह है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.