
रवि सराठे ने बताया कि किर्गिस्तान में हो रही हिंसा से वह और उनके साथी काफी डरे हुए थे। कुछ दिन पहले जब मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने उनसे वीडियो कांफ्रेसिंग पर बात की और उन्होंने हमारा हौसला बढ़ाया तो उम्मीद की एक किरण जागी। मंगलवार को सरकार के प्रयासों के बाद रवि सराठे अपने दो अन्य साथियों के साथ सकुशल उज्जैन पहुंच गए हैं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार माना है। सराठे ने कहा कि संकट की इस घड़ी में मुख्यमंत्री ने चिंता जताते हुए उन्हें भारत वापस लाने की दिशा में ठोस कदम उठाए। सराठे व उनके साथी दो देशों में घूमकर अपने देश तक पहुंचे हैं।