मेरठ की मानसी माहेश्वरी ने Cannes में किया देश का नाम रोशन, FTII के स्टूडेंट की फिल्म ने जीता अवॉर्ड
Updated on
25-05-2024 01:08 PM
इस बार कान फिल्म फेस्टिवल में वो देखने को मिला है, जो पिछले 78 सालों में देखने को नहीं मिला। कान फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत 1946 में हुई थी, लेकिन इस बार दुनियाभर के 555 फिल्म स्कूलों की एंट्री भी ली गईं। इन फिल्म स्कूलों ने कान फिल्म फेस्टिवल में 2,263 एंट्री भेजी थीं, जिनमें से सिर्फ 18 ही चुनी गईं। और इन 18 फिल्मों में जो दो फिल्में चुनी गई हैं, वो इंडिया की हैं, और देशवासियों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। यह पहली बार है जब कान फिल्म फेस्टिवल में इंडिया की दो फिल्मों ने अवॉर्ड जीता।
मेरठ की मानसी माहेश्वरी की शॉर्ट फिल्म 'बनीहुड' ने कान में खूब तारीफें बटोरीं और ला सिनेफ कैटिगरी में तीसरा प्राइज जीता। वहीं FTII पुणे के एक स्टूडेंट की शॉर्ट फिल्म ने इसी कैटिगरी में फर्स्ट प्राइज जीता।
मानसी माहेश्वरी का कान में जलवा, फिल्म 'बनीहुड' की चर्चा
77th Cannes Film Festival में मेरठ की Mansi Maheshwari छा गईं। उनकी बनाई शॉर्ट फिल्म Bunnyhood को देख वहां सभी ने तारीफ की। वह ब्रिटेन से ग्रेजुएशन कर रही हैं। शॉर्ट फिल्म में मानसी माहेश्वरी ने अपनी मां की सर्जरी की कहानी बताई, जिसने सभी कि दिलों को छू लिया। 'दैनिक भास्कर' मानसी माहेश्वरी ने कहा कि उनकी मां की सर्जरी का बात उनसे छुपाई गई थी। उसी से प्रेरणा लेकर उन्होंने 'बनीहुड' बनाई, जिसमें जिंदगी की सच्चाई दिखाई है।
ब्रिटेन से ग्रेजुएशन कर रहीं, मेरठ में पली-बढ़ीं
ब्रिटेन से ग्रेजुएशन करने से पहले मानसी माहेश्वरी NIFT, दिल्ली से निटवेयर की पढ़ाई कर रही थीं। यहीं पर उन्होंने फिल्में बनाना शुरू कर दिया। मानसी मेरठ की रहने वाली हैं और उन्होंने शुरुआती पढ़ाई वहीं से की। वह दिल्ली पब्लिक स्कूल की 12वीं क्लास की टॉपर रही हैं।
'बनीहुड' में मां की सर्जरी की कहानी, ऐसे बनाया एनिमेशन
मानसी ने बताया कि उन्हें बचपन में कार्टून देखने का बहुत शौक था, और इसलिए उन्होंने अपनी शॉर्ट फिल्म को एनिमेटेड वर्जन में बनाने का फैसला किया। इसके लिए उन्होंने सेल ऐनिमेशन, बटर पेपर और फ्रॉस्टेड एसीटेट का इस्तेमाल किया। मानसी ने बताया कि उनकी फिल्म इस सब्जेक्ट पर आधारित है कि इंसान को कौन से हालात झूठ बोलने पर मजबूर करते हैं और वह कब और क्यों झूठ बोलता है। मानसी खुश हैं कि कान में उनकी फिल्म को तवज्जो दी गई। वह मानती हैं कि एनिमेशन इफेक्ट और फिल्म के सब्जेक्ट के कारण इसे कान फिल्म फेस्टिवल में अवॉर्ड के लिए चुना गया।
FTII के स्टूडेंट ने ला सिनेफ में जीता फर्स्ट प्राइज
वहीं, मानसी के अलावा पुणे के एफटीआईआई के छात्र ने La Cinef कैटिगरी में पहला प्राइज जीता। यह 15 मिनट की एक कन्नड़ शॉर्ट फिल्म है, जो कर्नाटक की एक लोक कथा पर बेस्ड है। इसे डॉक्टर और फिल्ममेकर चिदानंद नायक ने डायरेक्ट किया।
FTTI के स्टूडेंट को मिले 13.5 लाख रुपये
इस शॉर्ट फिल्म को टीवी यूनिट कोर्स के फाइनल ईयर के स्टूडेंट सूरज ठाकुर ने शूट किया था, जबकि मनोज वी ने एडिट की और साउंड डिजाइन अभिषेक कदम ने किया। फर्स्ट प्राइज के तौर पर उन्हें 13.5 लाख रुपये मिले।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…