आईएएस संतोष वर्मा के विरुद्ध आज डिप्टी सीएम को ज्ञापन:ब्राह्मण बेटियों को लेकर दिया विवादित बयान, मंत्रालय कर्मचारी करेंगे प्रदर्शन

Updated on 25-11-2025 12:09 PM

ब्राह्मणों की बेटियों के बारे में आईएएस अधिकारी और अजाक्स के नए प्रांताध्यक्ष संतोष वर्मा द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान के विरोध में मंत्रालय में आज प्रदर्शन होगा। इसके बाद आईएएस वर्मा के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर सवर्ण कर्मचारी उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल को ज्ञापन सौंपेंगे। यह प्रदर्शन दोपहर बाद होने वाली कैबिनेट बैठक के पहले किया जाएगा।

मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष इंजीनियर सुधीर नायक ने कहा कि मंगलवार को ठीक 12 बजे वल्लभ भवन क्रमांक 3 की तीसरी मंजिल पर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल के कक्ष के सामने सभी सवर्ण कर्मचारी-अधिकारी जुटेंगे और इसके बाद डिप्टी सीएम शुक्ल को ज्ञापन सौंपेंगे। आईएएस वर्मा के बयान के विरोध में आए कर्मचारी-अधिकारी वर्मा के विरुद्ध आईएएस सर्विस रूल के उल्लंघन के मामले में कार्रवाई की मांग करेंगे।

यह बयान दिया था वर्मा ने अजाक्स संगठन के जिस कार्यक्रम में रविवार को सीनियर आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा को संगठन का प्रांताध्यक्ष चुना गया उसमें वर्मा ने कहा था कि जब तक मेरे बेटे को कोई ब्राह्मण अपनी बेटी दान नहीं देता या उससे संबंध नहीं बनता तब तक आरक्षण जारी रहना चाहिए।

ब्राह्मण समाज भी दे चुका है चेतावनी अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेंद्र मिश्र ने भी आईएएस संतोष वर्मा का बयान अखिल भारतीय सेवा आचरण के विरुद्ध बताते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में जहां लाड़ली लक्ष्मी, लाड़ली बहना योजना चलाई जाती हो देश के प्रधानमंत्री बेटी-बचाओ, बेटी-बढ़ाओ अभियान चलाते हों, उस सरकार में एक अखिल भारतीय सेवा के अधिकारी द्वारा बेटियों के संबंध में अनर्गल टिप्पणी करना ठीक नहीं है। जब तक आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा को निलंबित करके गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक ब्राह्मण समाज शांत नहीं बैठेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.