35 साल बाद Cannes में दिखीं मेरिल स्ट्रीप, उठा Me Too का मुद्दा, पहले दिन इन 5 खास पलों की रही सबसे अध‍िक चर्चा

Updated on 16-05-2024 12:50 PM
दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल यानी कान फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है। 11 दिनों तक फ्रेंच रिवेरा में चलने वाले Cannes का पहला दिन धमाकेदार रहा। 14 मई से शुरू हुए कान के रेड कार्पेट पर फिल्मी दुनिया की हस्तियों ने अपनी उपस्थिति से चार चांद लगा दिए। तीन ऑस्कर और 8 गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतने वालीं पॉपुलर अमेरिकन स्टार मेरिल स्ट्रीप ने कान फिल्म फेस्टिवल की ओपनिंग की। ग्रैंड थिएटर लुमियेर में हुई ओपनिंग सेरिमनी में मेरिल स्ट्रीप गेस्ट ऑफ ऑनर बनीं। वह 35 साल बाद Cannes Film Festival का हिस्सा बनीं। कान का पहला दिन महिलाओं के नाम रहा। इस फेस्टिवल में दिखाया गया कि महिलाओं ने सिनेमा की दुनिया में किस तरह तरक्की की है।

1. मेरिल स्ट्रीप 35 साल बाद बनीं Cannes का हिस्सा, मिला यह अवॉर्ड

कान फिल्म फेस्टिवल की हाइलाइट रहीं 74 वर्षीय हॉलीवुड स्टार मेरिल स्ट्रीप, जो 35 साल बाद इस फेस्टिवल में शामिल हुईं। उन्होंने आखिरी बार साल 1989 में कान फिल्म फेस्टिवल अटेंड किया था। उस साल उन्होंने Cannes मेंफिल्म 'ईविल एंजेल्स' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता था। कान की ओपनिंग सेरिमनी में मेरिल स्ट्रीप को इस फेस्टिवल के सर्वश्रेष्ठ Palme d'Or अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

कान फिल्म फेस्टिवल 2024 की शुरुआत हो चुकी है, और ऐश्वर्या राय बच्चन इसमें हिस्सा लेने पहुंच चुकी हैं। बुधवार, 16 मई को देर रात ऐश्वर्या को बेटी आराध्या के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। लेकिन इस दौरान एक्ट्रेस ने शोल्डर स्लिंग पहना हुआ था, जिसे देख पपाराजी का भी ध्यान ठिठक गया। ऐश्वर्या राय की दाहिनी बाजू में शायद फ्रैक्चर हुआ था क्योंकि उनके हाथ पर प्लास्टर लगा हुआ था। ऐश्वर्या एयरपोर्ट पर आराध्या का सपोर्ट लेकर चलती नजर आईं। ऐश्वर्या राय की मुंबई एयरपोर्ट से तस्वीरें सामने आई हैं। 

कान फिल्म फेस्टिवल ऐश्वर्या राय बच्चन के बिना अधूरा है। वह पिछले 22 साल से लगातार इसमें शामिल हो रही हैं और हर बार अपने अलग-अलग अंदाज से चौंका देती हैं। फैंस को भी ऐश्वर्या के कान फिल्म फेस्टिवल वाले लुक का बेसब्री से इंतजार रहता है। साल 2023 में ऐश्वर्या ने कान फिल्म फेस्टिवल में सिल्वर कलर के हुड वाली ड्रेस पहनी थी।

2. कान के पहले दिन रेड कार्पेट पर क्रिस हेम्सवर्थ संग 'फ्यूरियोसा' की टीम

कान फिल्म फेस्टिवल में फिल्म 'फ्यूरियोसा' का वर्ल्ड प्रीमियर होना है और इस मौके पर रेड कार्पेट पर फिल्म की पूरी टीम ने एंट्री की। 'थॉर' फेम क्रिस हेम्सवर्थ भी नजर आए। वह भी Furiosa का हिस्सा हैं।

3. Cannes के ज्यूरी मेंबर्स के साथ उनकी हेड ग्रेटा गेरविस

कान फिल्म फेस्टिवल के सर्वश्रेष्ठ अवॉर्ड Palme d'Or के लिए भी रेस शुरू हो चुकी है। उन फिल्मों के बीच इस अवॉर्ड के लिए रेस होगी, जिनमें महिलाओं की कहानी को केंद्र में रखा गया है। इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड के लिए फिल्म 'बार्बी' की डायरेक्टर Greta Gerwig को ज्यूरी हेड बनाया गया। इस बार ज्यूरी मेंबर्स में स्पेन के फिल्ममेकर जुआन बायोना, ईवा ग्रीन और पियरफ्रांसेस्को फेविनो का भी नाम शामिल है।

4. लीया सेडौक्स ने उठाया Me Too का मुद्दा

कान फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन तब माहौल सीरियस हो गया, जब एक्ट्रेस Lea Seydoux ने 'मीटू मूवमेंट' का मुद्दा उठाया। प्रेस ने उनसे इस मूवमेंट को लेकर कुछ सवाल पूछे। Léa Seydoux ने कहा कि 'मीटू मूवमेंट' के बाद से उनकी महिलाओं के लिए इज्जत और बढ़ गई है। अब सेट पर भी अलग माहौल देखने को मिलता है। एक्ट्रेस के मुताबिक, फिल्मों में अंतरंग सीन शूट करते वक्त भी लोग अब सम्मान देते हैं। वो महिलाओं को कमतर नहीं आंकते। लीया सेडौक्स ने कान फिल्म फेस्टिवल पर Me Too मूवमेंट के प्रभाव के बारे में भी बात की।

कान फिल्म फेस्टिवल की ओपनिंग सेरिमनी पर 'तारक मेहता उल्टा चश्मा' फेम दीप्ति साधवानी भी नजर आईं। शो में चैरी का रोल प्ले करने वालीं दीप्ति एक सिंगर भी हैं और उन्होंने 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया। दीप्ति की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हैं। उन्होंने Cannes में एक रिकॉर्ड भी बना दिया। दरअसल कान के रेड कार्पेट पर दीप्ति ने ऑरेंज कलर का जो गाउन पहना था, उसकी सबसे लंबी ट्रेल थी। इसकी जानकारी खुद दीप्ति ने सोशल मीडिया पर दी और बताया कि वह तीन दिन कान के रेड कार्पेट पर नजर आएंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.