मंत्री विश्वास सारंग बोले-एमपी यूथ कांग्रेस में हुई वोट चोरी:युवाओं से मेंबरशिप के नाम पर 8 करोड़ लिए

Updated on 10-11-2025 12:07 PM

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पचमढ़ी में कहा कि वोट चोरी को छिपाने के लिए एसआईआर कराई जा रही है। राहुल के आरोपों पर रविवार को एमपी के खेल मंत्री विश्वास सारंग ने पलटवार किया।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विश्वास सारंग ने कहा कि मध्यप्रदेश में हाल ही में हुए युवा कांग्रेस के चुनाव में जमकर वोट चोरी हुई है। राहुल गांधी देशभर में वोट चोरी के मिथ्या आरोप लगा रहे हैं, जबकि उनकी अगुवाई वाली कांग्रेस पार्टी के अंदर ही वोट चोरी हो गए हैं।

राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस में वोट चोरी किए हैं। राहुल गांधी की अगुआई में मध्यप्रदेश में युवा कांग्रेस के चुनाव कराए गए, जिसमें वोट चोरी हुए। राहुल गांधी बताएं मध्यप्रदेश में युवा कांग्रेस चुनाव में साढ़़े आठ लाख वोट होल्ड और रिजेक्ट किए, यह किसने चुराए।

विधायक पुत्र को जिताने किसान के बेटे को हरा दिया विश्वास सारंग ने कांग्रेस से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या यह वोट राहुल गांधी के इशारे पर चोरी हुए हैं? कांग्रेस नेताओं ने मध्यप्रदेश में युवा कांग्रेस के चुनाव में वोट चोरी कर किसान के बेटे अभिषेक परमार को हराया और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लखन घनघोरिया के बेटे यश को चुनाव में जिताया।

कांग्रेस पार्टी का यह चुनाव भी वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति की भेंट चढ़ गया है। इस चुनाव ने भी कांग्रेस की परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति को स्थापित किया है।

युवाओं से पैसे लेकर रिजेक्ट कर दी सदस्यता मंत्री सारंग ने कहा- मध्यप्रदेश के युवाओं से रजिस्ट्रेशन और चुनाव लड़ने के नाम पर जो साढ़े 8 करोड़ वसूले गए हैं, वह उनके माता-पिता की गाढ़ी कमाई के पैसे हैं। राहुल गांधी बताएं कि आखिर साढ़े 8 करोड़ रुपए पर डाका किसने और किसके इशारे पर डाला है। मैं कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी से पूछता हूं कि जब लोकतंत्र का मखौल ही उड़ाना ही था तो युवा कांग्रेस चुनाव के लिए रजिस्ट्रेशन कराकर मध्यप्रदेश के भोलेभाले युवाओं से पैसे क्यों वसूले।

युवा कांग्रेस ने युवाओं को ही ठग लिया विश्वास सारंग ने कहा- कांग्रेस पार्टी ने युवा कांग्रेस चुनाव के लिए सदस्य बनाने प्रति व्यक्ति 50 रुपए पंजीयन शुल्क रखा था। 15 लाख लोगों ने युवा कांग्रेस चुनाव के लिए पंजीयन कराया, यानी साढ़े 7 करोड़ रुपए कांग्रेस पार्टी ने पंजीयन के नाम पर गरीबों और किसानों के बेटे-बेटियों से वसूल लिए।

युवा कांग्रेस का चुनाव करीब 4 हजार लोगों ने लड़ा, जिससे कांग्रेस पार्टी ने 1 करोड़ रुपए वसूले, यानी कांग्रेस पार्टी ने युवा कांग्रेस के चुनाव के नाम पर साढ़े 8 करोड़ रुपए मध्यप्रदेश के गरीब परिवार के लोगों से वसूले।

नतीजा यह निकला कि 5 लाख वोट रिजेक्ट कर दिए गए और साढ़े 3 लाख वोट होल्ड कर दिए गए। इस तरह कुल साढ़े 6 लाख लोगों को ही वोट के लिए पात्र बताया गया।

35 साल की लिमिट थी फिर भी 44 साल के खेल मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि युवा कांग्रेस चुनाव में उम्र सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई थी, लेकिन अशोक नगर जिले के चंदेरी विधानसभा के निवासी 44 वर्षीय संतोष सिंह को मतदान के लिए पात्र कर दिया।

इसी तरह अंजुम खान भी सदस्य बनीं, जिनकी उम्र मतदाता सूची के आधार पर 36 साल है। चंद उदाहरण बताते हैं कि कांग्रेस पार्टी के अंदर कोई लोकतंत्र नहीं है। साथ ही यह भी सिद्ध होता है कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक व्यवस्था पर विश्वास नहीं करती।

कोर्ट और चुनाव आयोग क्यों नहीं जाते राहुल गांधी विश्वास सारंग ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा लगाए जा रहे वोट चोरी के आरोप सिर्फ जुमले बाजी हैं। वह मध्यप्रदेश और देश की जनता को गुमराह करने के लिए इस तरह के तथ्यहीन और निराधार आरोप लगा रहे हैं।

राहुल गांधी ने अब तक लोकतांत्रिक व संवैधानिक संस्थाओं पर जितने भी आरोप लगाए हैं, एक भी साबित नहीं कर पाए हैं। मतदाता सूची को लेकर लगाए जा रहे आरोप भी निराधार साबित हुए हैं। मैंने पहले भी यह स्पष्ट किया था कि देश के संविधान में यदि आपको वोटर लिस्ट या चुनाव से संबंधित कोई दिक्कत है तो इसकी शिकायत का प्रावधान और प्रक्रिया है, लेकिन आज तक कांग्रेस ने चुनाव आयोग को कोई शिकायत नहीं की।

किसी भी अदालत में कोई याचिका दायर नहीं की, यानी राहुल गांधी स्वयं जानते हैं कि अगर मैं अदालत गया तो मेरी झूठ का भांडा फूट जाएगा, इसलिए वह सिर्फ आरोप लगाते हैं।

कांग्रेस में हुई वोट चोरी पर कुछ नहीं बोल रहे राहुल विश्वास सारंग ने कहा कि राहुल गांधी देशभर में घूम-घूमकर वोट चोरी के आरोप लगाने वाले राहुल गांधी मध्यप्रदेश कांग्रेस पार्टी के अंदर हुए वोट चोरी को लेकर कुछ नहीं बोल रहे हैं।

मैं कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी से पूछता हूं कि जब लोकतंत्र का मखौल ही उड़ाना था तो युवा कांग्रेस चुनाव के लिए रजिस्ट्रेशन कराकर मध्यप्रदेश के भोलेभाले युवाओं से पैसे क्यों वसूले।

मध्यप्रदेश के युवाओं से रजिस्ट्रेशन और चुनाव लड़ने के नाम पर जो साढ़े 8 करोड़ वसूले गए हैं वह उनके माता-पिता की गाढ़ी कमाई के पैसे हैं। राहुल गांधी बताएं कि आखिर साढ़े 8 करोड़ रुपए पर पर डाका किसने डाला और किसके इशारे पर डाला गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.