G20 में मोदी बोले-जंग से दुनिया में खाने का संकट:गरीब देशों पर इसका सबसे ज्यादा असर

Updated on 19-11-2024 12:53 PM

ब्राजील की राजधानी रियो डि जेनेरियो में सोमवार को G20 समिट के पहले दिन PM नरेंद्र मोदी ने वर्ल्ड लीडर्स से द्विपक्षीय मुलाकातें की। मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों, ब्रिटिश PM कीर स्टार्मर, इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी, पुर्तगाल के PM लुइस मोंटेनेग्रो, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो और नॉर्वे के PM जोनास गेर स्टोर से द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत की।

समिट के दौरान PM मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से भी मिले और उनके बीच अनौपचारिक बातचीत भी हुई। PM मोदी ने G20 समिट के पहले दो सेशन- 'भुखमरी और गरीबी के खिलाफ एकजुटता' और 'सरकारों के कामकाज में सुधार' पर भी अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

ब्रिटेन के PM कीर स्टार्मर ने मोदी से मुलाकात के बाद कहा कि अगले साल भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर फिर से बातचीत शुरू की जाएगी।

G20 समिट के पहले सेशन का मुद्दा ‘भुखमरी और गरीबी के खिलाफ एकजुटता’ था। पहले सेशन को संबोधित करते हुए PM मोदी ने G20 के सफल आयोजन के लिए ब्राजील के राष्ट्रपति को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ब्राजील ने अपनी अध्यक्षता में नई दिल्ली समिट में लिए गए फैसलों को आगे बढ़ाया है।

G20 समिट में पराग्वे के राष्ट्रपति बीमार, अस्पताल में भर्ती 

G20 समिट में पहुंचे लैटिन अमेरिकी देश पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना (46 साल) बीमार पड़ गए, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक राष्ट्रपति पेना सोमवार रात मीटिंग में अपने देश की आर्थिक स्थिति पर चर्चा कर रहे थे, तभी उनके सीने में दर्द की शिकायत हुई। ब्राजीली अधिकारियों ने बताया कि पेना को रियो डी जेनेरियो के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनका इलाज हो रहा है। कुछ समय बाद मेडिकल बुलेटिन जारी किया जाएगा जिसमें उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी जाएगी। पराग्वे G20 का मेंबर नहीं है, लेकिन मेजबान ब्राजील ने राष्ट्रपति पेना समिट में शामिल होने के लिए न्योता भेजा था।

ब्राजील के राष्ट्रपति ने UNSC में सुधार की मांग उठाई 

G-20 में ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने भारत को UNSC का मेंबर बनाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा, 'जब यूनाइटेड नेशन का गठन हुआ था तो इसमें केवल 56 सदस्य थे। आज 196 देश हैं। आज अफ्रीकी महाद्वीप सुरक्षा परिषद में कहां है? संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में लैटिन अमेरिकी देशों का प्रतिनिधत्व कहां है? एशिया कहां है? दक्षिण अफ्रीका, जर्मनी, भारत कहां है? ये देश कहां हैं?'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.