नतीजे के बीच मोदी का 34 मिनट का भाषण:इसमें बहुमत नहीं मिलने का असर- 8 बार भाजपा

Updated on 05-06-2024 01:29 PM

केंद्र में तीसरी बार सरकार बनाने के भाजपा के दावों के बीच प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को पार्टी मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, लेकिन जुबान पर भाजपा कम और NDA का नाम ज्यादा रहा। 34 मिनट के धन्यवाद भाषण में भाजपा का नाम 8 बार लिया तो NDA (भाजपा के सहयोगी दल) का हवाला 10 बार आया।

प्रधानमंत्री ने विशेष तौर पर आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जिक्र किया। उन्होंने दोनों के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन की सराहना की। साथ ही तीसरे कार्यकाल में NDA नेतृत्व में अच्छा काम करने का भरोसा दिया।

दरअसल, 2014 और 2019 में अपने दम पर सरकार बनाने वाली भाजपा इस बार बहुमत से दूर है। पार्टी 240 सीट के करीब सिमटती दिख रही है। यानी बहुमत से 30-32 सीट कम। चंद्रबाबू की TDP 15 सीटों के साथ दूसरी और नीतीश की JDU 12 सीटों के साथ तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

PM के भाषण से ठीक डेढ़ घंटे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। दोनों ने सरकार बनाने के लिए TDP और JDU से समर्थन के सवाल पर इनकार नहीं किया था। खड़गे ने तो यहां तक कहा कि अभी सब यहीं बता दूंगा तो मोदी जी अलर्ट हो जाएंगे।

1. चुनाव आयोग पर
मोदी बोले- ये 140 करोड़ भारतीयों की जीत है। मैं आज देश के चुनाव आयोग का भी अभिनंदन करूंगा। चुनाव आयोग ने दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव इतनी कुशलता से संपन्न कराया। करीब 100 करोड़ मतदाता, एक करोड़ मतदान कर्मी, 11 लाख बूथ इतनी प्रचंड गर्मी में कर्मियों ने अपने दायित्वों को बखूबी निभाया।

2. मतदाताओं पर
इस बार भारत में जितने लोगों ने मतदान किया। वह दुनिया के अन्य लोकतांत्रिक देशों की जनसंख्या से भी ज्यादा है। जम्मू कश्मीर ने रिकॉर्ड मतदान करके दुनिया में भारत को बदनाम करने वालों को आइना दिखा दिया है। मैं देश भर के सभी दलों, सभी उम्मीदवारो का अभिनंदन करता हूं। सभी की भागीदारी के बिना लोकतंत्र की सफलता संभव नहीं है।

3. कांग्रेस पार्टी पर
इस चुनाव के इस जनादेश के कई पहलू हैं। 1962 के बाद पहली बार कोई सरकार अपने दो कार्यकाल पूरे करने के बाद तीसरी बार वापस आई है। राज्यों में जहां भी विधानसभा के चुनाव हुए वहां पर एनडीए को भव्य विजय मिली। अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, सिक्किम या ओडिशा हो। इन राज्यों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। शायद उन्हें जमानत बचाना भी मुश्किल हो गया होगा।

4. ओडिशा-आंध्र में जीत पर
यह पहली बार होगा, जब जगन्नाथ की धरती पर बीजेपी का सीएम होगा। बीजेपी ने केरल में भी सीट जीती है। तेलंगाना में हमारी संख्या दो गुना हो गई है। मध्यप्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल ऐसे कई राज्य में हमारी पार्टी ने क्लीन स्वीप किया है। विश्वास दिलाता हूं कि केंद्र सरकार विकास में कसर नहीं छोड़ेगी।

5. UPA के कार्यकाल पर
2013-14 में देश निराशा में डूब चुका था। हर दिन अखबारों की हेडलाइन घोटालों से भरी रहती थी। युवा भविष्य को लेकर आशंकित थे। ऐसे समय देश ने हमें मौका दिया। हम सभी ने पूरी ईमानदारी से काम किया। 2019 में इसी प्रयास पर विश्वास व्यक्त करते हुए देश ने प्रचंड जनादेश दिया। इसके बाद एनडीए का दूसरा कार्यकाल विकास की गारंटी बन गया।

6. मां को याद किया
आज का यह पल निजी तौर पर मेरे लिए भी भावुक करने वाला पल है। मेरी मां के जाने के बाद यह मेरा पहला चुनाव था, लेकिन सच मानिए देश की मां, बहनों और बेटियों ने मां की कमी मुझे खलने नहीं दी। मैं जहां-जहां भी गया। मुझे आशीर्वाद मिला। देश में महिलाओं ने वोटिंग के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। देश की माताओं-बहनों ने मुझे नई प्रेरणा दी है।

7. 10 साल की सरकार पर
पिछले 10 साल में देश ने कई बड़े फैसले लिए हैं। हमने दुनिया की सबसे बड़ी जनकल्याणकारी योजनाएं चलाईं। आजादी के 70 साल बाद 12 करोड़ लोगों को नल से जल मिला। 4 करोड़ लोगों को पक्के घर मिले। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिला। राष्ट्र प्रथम की इसी भावना के चलते कश्मीर से धारा 370 हटी। आप याद करिए कोरोना का इतना बड़ा संकट आया।

8. विकसित भारत पर
हमने वही फैसला लिया, जो देश हित में था, जनहित में था। इसी का नतीजा है कि आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से विकसित होती इकोनॉमी है। राष्ट्र प्रथम की यह भावना भारत को आत्म निर्भर बनाएगी। हमारे सामने एक महान संकल्प है। विकसित भारत का संकल्प। लगातार तीसरी बार जनता का आशीर्वाद हमारा हौसला बढ़ाता है।

9. भाजपा की जीत पर
हमारे विरोधी एकजुट होकर भी उतनी सीटें नहीं जीत पाए, जितनी अकेले भाजपा ने जीती हैं। बीजेपी के कार्यकर्ताओं को कहूंगा, आपकी मेहनत आपका पसीना ये मोदी को निरंतर काम करने की प्रेरणा देता है। अगर आप 10 घंटे काम करेंगे तो मोदी 18 घंटे काम करेगा। आप दो कदम चलेंगे। मोदी 4 कदम चलेगा। हम मिलकर चलेंगे। देश को आगे बढ़ाएंगे।

10. तीसरे कार्यकाल पर
तीसरे कार्यकाल में देश बड़े फैसलों का गवाह बनेगा। ये मोदी की गारंटी है। एनडीए सरकार की प्रतिबद्धता हर वर्ग के विकास की रही है। 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। इसमें से बड़ी संख्या एससी-एसटी की है। हम तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक गरीबी देश के अतीत का हिस्सा न हो जाए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
 13 March 2026
श्योपुर: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में बोत्स्वाना से आए नौ नए मेहमानों को अब अपनी भारतीय पहचान मिलने वाली है। 28 फरवरी को लाए गए इन चीतों के नामकरण…
 13 March 2026
बदायूं: उत्‍तर प्रदेश के बदायूं में एचपीसीएल प्‍लांट के डिप्‍टी जनरल मैनेजर और एजीएम की हत्‍या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी…
 13 March 2026
नई दिल्ली, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार को संसद में बताया कि इंडिगो में पायलट-टू-एयरक्राफ्ट रेश्यो 7.6 है यानी एक विमान के लिए एवरेज 8 पायलट हैं। ये देश की अन्य…
 13 March 2026
नई दिल्ली/श्रीनगर/देहरादून/जयपुर, पहाड़ी राज्यों में एकबार फिर बर्फबारी हो रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है। यहां स्नोफॉल के साथ बारिश का…
 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
Advt.