मोहन माझी आज ओडिशा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे:राज्य को 24 साल बाद आदिवासी CM मिला

Updated on 12-06-2024 12:23 PM

ओडिशा में आज मोहन चरण माझी नए मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे। उनके साथ दो डिप्टी, कनक वर्धन सिंहदेव और प्रभाती परिदा भी अपने पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।

ओडिशा को 24 साल बाद कोई आदिवासी मुख्यमंत्री मिला है। इससे पहले हेमानंद बिस्वाल राज्य के पहले आदिवासी थे, जो दो बार मुख्यमंत्री रहे।

शपथ ग्रहण समारोह भुवनेश्वर के जनता मैदान में शाम 5 बजे होगा। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत करेंगे। इसके अलावा कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी CM भी शामिल होंगे। निवर्तमान मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को भी इनवाइट किया गया है। कार्यक्रम में विधायकों और सांसदों सहित लगभग 50 हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान है।

भुवनेश्वर में आधे दिन की सरकारी छुट्‌टी
ओडिशा के राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक नए मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह के लिए 12 जून को दोपहर 1 बजे के बाद भुवनेश्वर में सभी राज्य सरकार के कार्यालय और अदालतों को आधे दिन की छुट्‌टी देने का ऐलान किया है।

मोहन माझी शिशु मंदिर में गुरुजी थे, अब ओडिशा के CM बनेंगे
मोहन माझी क्योंझर जिले के झोपुड़ा ब्लॉक के रायकोड़ा गांव के रहने वाले हैं। माझी क्योंझर से BJD की वीणा माझी को 11 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। इसके अलावा वे 2019, 2009 और 2000 में भी विधायक रह चुके हैं। 23% आदिवासी आबादी वाले उड़ीसा में माझी भाजपा का स्थानीय बड़ा आदिवासी चेहरा हैं।

माझी उसी समुदाय से आते हैं, जिससे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आती हैं। यानी माझी संथाल आदिवासी समुदाय के हैं। उड़ीसा में मिशनरीज द्वारा आदिवासियों के धर्म परिवर्तन का मुद्दा बहुत बड़ा है। मोहन माझी कन्वर्जन के खिलाफ क्योंझर और मयूरभंज जिले में सबसे बड़ा चेहरा हैं।

ओडिशा के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री हेमानंद बिस्वाल थे। वे कांग्रेस के आखिरी मुख्यमंत्री भी रहे। बिस्वाल ने 1989 से 1990 और 1999 से 2000 तक दो बार मुख्यमंत्री के रूप में काम किया। अगस्त 2022 में उनका निधन हो गया।

पटनायक सरकार में कनक वर्धन सिंहदेव मंत्री थे
कनक वर्धन सिंहदेव बोलांगीर के राजपरिवार से से हैं। उन्होंने 1995 में सक्रिय राजनीति में कदम रखा। केवी सिंह ने बोलांगीर जिले के पटनागढ़ निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा और वे विधानसभा के लिए चुने गए। तब से वे बार-बार 12 वीं, 13 वीं, 14 वीं और 15 वीं ओडिशा विधानसभा के लिए चुने गए।

वे नवीन पटनायक सरकार में 2000-2004 तक उद्योग और सार्वजनिक उद्यम, 2004-2009 तक शहरी विकास और सार्वजनिक उद्यम के मंत्री रह चुके हैं। 2013-2016 तक वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
 13 March 2026
श्योपुर: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में बोत्स्वाना से आए नौ नए मेहमानों को अब अपनी भारतीय पहचान मिलने वाली है। 28 फरवरी को लाए गए इन चीतों के नामकरण…
 13 March 2026
बदायूं: उत्‍तर प्रदेश के बदायूं में एचपीसीएल प्‍लांट के डिप्‍टी जनरल मैनेजर और एजीएम की हत्‍या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी…
 13 March 2026
नई दिल्ली, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार को संसद में बताया कि इंडिगो में पायलट-टू-एयरक्राफ्ट रेश्यो 7.6 है यानी एक विमान के लिए एवरेज 8 पायलट हैं। ये देश की अन्य…
 13 March 2026
नई दिल्ली/श्रीनगर/देहरादून/जयपुर, पहाड़ी राज्यों में एकबार फिर बर्फबारी हो रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है। यहां स्नोफॉल के साथ बारिश का…
 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
Advt.