MP Board 10वीं और 12वी की परीक्षा कल से होगी शुरू, परीक्षार्थियों के आया एक बड़ा अलर्ट

Updated on 09-02-2026 11:40 AM

भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलमुक्त बनाने के लिए मंडल ने इस बार कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मंडल ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा शुरू होने के बाद पहले दो घंटे तक किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

मंडल के अधिकारियों के अनुसार प्रश्नपत्र के लीक होने और नकल की घटनाओं को रोकने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है। यदि कोई परीक्षार्थी किसी भी कारण से दो घंटे के भीतर परीक्षा केंद्र से बाहर जाने का प्रयास करता है, तो उसे अनुमति नहीं दी जाएगी।

वहीं यदि परीक्षार्थी दो घंटे पूरे होने के बाद भी परीक्षा केंद्र छोड़ता है, तो उसकी जानकारी तत्काल मंडल को भेजी जाएगी। इस स्थिति में संबंधित छात्र की उत्तरपुस्तिका के साथ प्रश्नपत्र भी जमा करा लिया जाएगा और उसकी परीक्षा निरस्त कर दी जाएगी। बता दें, कि मप्र बोर्ड 10वीं व 12वीं की परीक्षा में करीब 17 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे।

अनुचित सामग्री मिलने पर नकल प्रकरण दर्ज होगा

माशिमं ने यह भी निर्देश जारी किए हैं कि परीक्षा कक्ष के भीतर किसी भी प्रकार की अनुचित सामग्री जैसे मोबाइल फोन,इलेक्ट्रानिक उपकरण, पर्ची या अन्य संदिग्ध सामग्री पाए जाने पर संबंधित परीक्षार्थी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में परीक्षार्थी की परीक्षा निरस्त करने के साथ-साथ नकल प्रकरण दर्ज किया जाएगा।

मंडल ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें और सभी नियमों का पालन करें। विद्यार्थियों को केवल अनुमत सामग्री जैसे प्रवेश पत्र, आवश्यक लेखन सामग्री आदि ही साथ लाने की अनुमति होगी। परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखना सभी परीक्षार्थियों की जिम्मेदारी होगी।

सीसीटीवी से होगी निगरानी

परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए प्रदेशभर के परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है।प्रदेश के 206 संवदेनशील व अति संवेदनशील केंद्रों पर सीसीटीवी लगाए गए हैं। वहीं 700 से अधिक केंद्रों पर जैमर लगाए गए हैं। साथ ही उड़नदस्ता दल की तैनाती और केंद्राध्यक्षों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। परीक्षार्थियों की पहचान और प्रवेश प्रक्रिया को भी सख्ती से लागू किया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना को रोका जा सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.