MP में एसआईआर का डर...'कहीं बांग्लादेश न भेज दें':ऐसे वोटर्स डरें नहीं; मेपिंग के लिए 50 दिन मिलेंगे, दावा-आपत्ति भी कर सकते हैं

Updated on 02-12-2025 12:51 PM

मध्यप्रदेश के भोपाल के काजी कैंप में रहने वाली 60 वर्षीय रजिया बेगम इन दिनों स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर तनाव में हैं। उनके पास साल 1995 में जारी वोटर आईडी कार्ड तो है, लेकिन वर्ष 2003 की वोटर लिस्ट में उनका नाम नहीं मिल रहा। इस वजह से उनका सत्यापन रुक गया है और डर बढ़ता जा रहा है। रजिया को डर है कि कहीं उन्हें बांग्लादेश न भेज दिया जाए।

रजिया की तरह ही कई ऐसे लोग हैं, जिनकी एसआईआर प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हुई है। किसी का दूसरे जिले में नाम था, लेकिन कई साल से भोपाल रहने की वजह से लिस्ट से नाम हट गया तो कई का नाम ही वोटर लिस्ट में नहीं है। ऐसे में तनाव बढ़ना लाजमी है।

इसे लेकर एक्सपर्ट और भोपाल के उप जिला निर्वाचन अधिकारी भुवन गुप्ता से बात की। डर की वजह क्या है? इसे कैसे दूर करें? यदि उनका नाम 2003 की वोटर लिस्ट में नहीं है तो क्या वे आगे की प्रक्रिया नहीं कर पाएंगे...ऐसे ही कुछ सवालों के बारे में उन्होंने समझाया।

सबसे पहले जानिये, क्या है SIR यह भारत चुनाव आयोग की एक प्रक्रिया है। इसमें वोटर लिस्ट अपडेट की जाती है। इसमें 18 साल से ज्यादा के नए वोटर्स को जोड़ा जाता है। ऐसे लोग जिनकी मौत हो चुकी है, जो शिफ्ट हो चुके हैं उनके नाम हटाए जाते हैं। वोटर लिस्ट में नाम, पते में हुई गलतियों को भी ठीक किया जाता है। BLO घर-घर जाकर खुद फॉर्म भरवाते हैं।

मामला-1 : भोपाल के कांजी कैंप की रजिया बेगम एसआईआर सर्वे नहीं होने से बीमार हो गई। 23 नवंबर को उन्हें ब्लड प्रेशर की शिकायत होने के बाद प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन दिन तक वे आईसीयू में रही। रजिया के बेटे सद्दाम ने बताया उन्होंने हर संभव सूची में नाम खोजा और रोज कलेक्टर कार्यालय जाकर भी जानकारी ली, लेकिन वहां से भी कोई समाधान नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि मां दिनभर इसी तनाव में रहती हैं कि उनका नाम क्यों नहीं है। दैनिक भास्कर से बातचीत में रजिया ने रोते हुए बताया- 'लोग कहते हैं 'नाम नहीं होगा तो बांग्लादेश भेज देंगे… हमें बहुत डर लग रहा है… इसी टेंशन में मेरी तबीयत खराब हुई'।

मामला-2 : भोपाल के कोलार की नीलम सिंह भी एसआईआर को लेकर तनाव में है, क्योंकि उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है। दो-तीन बार वह बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) से संपर्क भी कर चुकी हैं, लेकिन उन्हें सही जवाब नहीं मिला। ऐसे में उनका डर बढ़ता जा रहा है कि यदि नाम वोटर लिस्ट में नहीं जुड़ा तो एसआईआर नहीं हो पाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.