इजरायली यहूदियों के 'रक्षक' बनकर मुस्लिम दुनिया को धोखा देने जा रहे मुल्ला मुनीर! दांव पर लगाई पाकिस्तान की साख, समझें

Updated on 31-10-2025 01:50 PM
इस्लामबाद: पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर इजरायल को लेकर बड़ा दांव खेलने की तैयारी में हैं। रिपोर्टों के मुताबिक, पाकिस्तान गाजा में शांति व्यवस्था की अमेरिकी पहल के तहत अपने 20000 सैनिकों की तैनाती करने जा रहा है। इसके लिए जनरल असीम मुनीर की अमेरिकी खुफिया एजेसी सीआईए और इजरायल की मोसाद के चीफ के साथ गुप्त बैठक भी हो चुकी है। पाकिस्तानी आर्मी चीफ इसे बड़े कूटनीतिक दांव की तरह देख रहे हैं, लेकिन विश्लेषकों का कहना है कि इसके पीछे एक ऐसा चक्रव्यूह छिपा है, जिसके चलते यह पाकिस्तान और इजरायल दोनों के लिए विस्फोटक हो सकता है।

पाकिस्तान के लिए यह खतरा उसके घर से ही शुरू होता है, जो आगे बढ़कर इस्लामिक दुनिया में उसकी साख को मटियामेट कर सकता है। दशकों से पाकिस्तानी सेना ने कट्टरपंथियों को पाला-पोसा है, जिसके चलते देश में फिलिस्तीनी आंदोलन को लेकर प्रबल भावना है तो इजरायल को लेकर उतनी ही गहरी नफरत है। जनरल मुनीर पाकिस्तानी सेना को इस्लामी हितों के संरक्षक के रूप में पेश करते हैं। ऐसे में उसे इजरायल के साथ गठबंधन करने वाली ताकत के रूप में देखा गया तो स्थितियां विस्फोटक हो सकती हैं।

पाकिस्तान के अंदर ही खतरा

पाकिस्तानी सेना का यह कदम देश में मौजूद इस्लामिक गुटों को भड़का सकता है, जो अंततः राजनीतिक अराजकता को न्योता देगा। इसके साथ ही गाजा में शांति सेना की तैनाती एक खतरनाक फैसला है। शांति मिशन सहमति और विश्वसनीय तटस्थता पर निर्भर करते हैं। गाजा में ऐसा कुछ भी नहीं है। पाकिस्तानी सैनिकों पर वही लोग हमला कर सकते हैं, जिनकी रक्षा करने की जिम्मेदारी उन पर है। या फिर इससे भी बदतर स्थिति हो सकती है, जिसमें वे इजरायली बलों से टकराव में फंस सकते हैं।

मुस्लिम दुनिया में पाकिस्तान बनेगा धोखेबाज!

रणनीतिक रूप से पाकिस्तान का यह फैसला इस्लामिक दुनिया में उसके संबंधों के लिए भी खतरा बन सकता है। ईरान, तुर्की और कतर जैसे हमास के कट्टर समर्थक मुस्लिम देश पाकिस्तान के फैसले को इस्लामिक दुनिया से धोखे की तरह देखेंगे। उनकी नजर में पाकिस्तान छोटे आर्थिक या राजनीतिक लाभ के लिए पश्चिमी और इजरायल के हाथों में खेल रहा है। ऐसी सोच पाकिस्तान को मुस्लिम दुनिया में अलग-थलग कर सकती है, जिसका वह नेतृत्व करने का सपना देखता है।

इजरायल के लिए खतरा

इजरायल के लिए इसके खतरे अलग हैं, लेकिन बहुत गंभीर भी हैं। गाजा में पाकिस्तानी सैनिकों को आमंत्रित करना उसकी आंतरिक राजनीतिक सहमति और सुरक्षा सिद्धांत के लिए चुनौती होगा। इजरायल ने उन देशों की किसी भी सैन्य भागीदारी से दूरी बनाए रखी है, जो उसकी वैधता को नकारते हैं। इसलिए पाकिस्तानी सेना की उपस्थिति घरेलू स्तर पर प्रतिक्रिया का कारण बन सकती है। इजरायली दक्षिणपंथी इसे संप्रभुता और सुरक्षा के साथ समझौता मानेंगे। ऐसे में कोई भी घटना- जैसे आकस्मिक झड़प, खुफिया जानकारी लीक होना या पाकिस्तानी सैनिकों पर हमला- कूटनीतिक संकट खड़ा कर सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.