बैरसिया रोड पर नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण, वसूला 44 हजार रुपये जुर्माना

Updated on 24-05-2024 12:04 PM
भोपाल। जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय और राज्यीय राजमार्गों पर बढ़ते जा रहे अतिक्रमण को लेकर नवदुनिया द्वारा चलाए गए अभियान का असर दिखाई देने लगा है। नगर निगम ने राज्यीय राजमार्ग-23 भोपाल-बैरसिया रोड पर दोनों तरफ पसरे अतिक्रमण को हटाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। साथ ही 44 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूल किया है। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों ने जमकर हंगामा करते हुए विरोध किया लेकिन नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायन की चेतावनी के चलते कोई खास असर नहीं हुआ। अमले ने बैरसिया रोड, अयोध्या बायपास सहित अन्य मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है।

18 दुकानों से सामान किया जब्त

नगर निगम के अतिक्रमण अधिकारी नासिर खान ने बताया कि बैरसिया रोड पर करोंद से लांबाखेड़ा तक कई फर्नीचर की दुकानें हैं। दुकानदारों ने सड़क किनारे तक सामान रख दिया था। इस वजह से प्रतिदिन जाम की स्थिति बन रही थी। इसके साथ ही लकड़ी के बुरादे से राहगीरों और अन्य दुकानदारों को भी परेशानी हो रही थी। अतिक्रमण और अवैध दुकानों को लेकर निगम तक शिकायत पहुंची। इसके बाद जोन-17 के एएचओ रामरतन लोहिया के नेतृत्व में निगम टीम पुलिस के साथ पहुंची और कार्रवाई की। करीब एक घंटे तक यह कार्रवाई चली। इस दौरान 18 दुकानदारों से 44 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होंने बताया कि दुकानदारों ने फर्नीचर का सामान सड़क तक रखा और शेड भी बना लिए थे। उनके पास गुमास्ता लाइसेंस भी नहीं थे। इसके अलावा निगम अमले ने अयोध्या बायपास पर पीपुल्स माल के सामने सड़क किनारे से ठेले वालों द्वारा किए गए अतिक्रमण को भी हटाया गया है।

भदभदा चौराहा और रातीबड़ सड़क पर पसरा अतिक्रमण

शहर के मुख्य मार्गों पर पसरे अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश हरेंद्र नारायन ने दिए हैं। उन्होंने भदभदा, आइआइएफएम, सूरज नगर, रातीबड़, केरवा डैम, साक्षी ढाबा क्षेत्र आदि में साफ-सफाई व्यवस्था एवं जनसुविधाओं का निरीक्षण किया। निगमायुक्त ने आइआइएफएम के पास पुलियों के नीचे कचरे की सफाई कराने, जीवीपी न बनने देने, भदभदा चौराहे से सूरज नगर, साक्षी ढाबा तक सड़क के किनारे अवैध रूप से किए गए अतिक्रमणों व हाथ ठेलों आदि को हटाने के निर्देश दिए हैं।

फल विक्रेताओं पर लगाया पांच हजार जुर्माना

नगर निगम आयुक्त ने सड़क किनारे व्यवसाय के लिए खड़े हाथ ठेलों आदि पर दो डस्टबिन अवश्य रखवाने और गंदगी न होने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने भदभदा सूरज नगर चौराहा क्षेत्र में गंदगी फैलाने वाले फल विक्रेता पर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.