'मुंज्या' ने लूटा मजमा, बनी 2024 की तीसरी हिट फिल्म! 'मिस्टर एंड मिसेज माही' को लगा झटका
Updated on
11-06-2024 02:46 PM
हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'मुंज्या' ने मजमा लूट लिया है। जी हां, यह फिल्म ना सिर्फ फर्स्ट मंडे टेस्ट में अव्वल नंबरों से पास हुई है, बल्कि 'शैतान' और 'आर्टिकल 370' के बाद 2024 की तीसरी बॉलीवुड हिट भी बन गई है। आदित्य सरपोतदार की इस फिल्म ने साबित कर दिया है कि अगर कहानी और किरदार में दम हो, तो दर्शक एक कम बजट वाली, बिना स्टार पावर वाली फिल्म को भी सिर-आंखों पर बिठाते हैं। इस फिल्म ने चार दिनों में 23 करोड़ रुपये का टोटल कलेक्शन कर लिया है। दूसरी ओर, राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की 'मिस्टर एंड मिसेज माही' को दूसरे सोमवार को तगड़ा झटका लगा है। पहली बार इस फिल्म की कमाई करोड़ से घटकर लाखों में पहुंच गई है।
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'मुंज्या' ने चौथे दिन अपने पहले सोमवार 3.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। दिलचस्प है कि इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 4 करोड़ रुपये कमाए थे। यानी पहले कामकाजी दिन जहां आम तौर पर फिल्मों की कमाई में ओपनिंग डे के मुकाबले 30-40% की कमी आती है, 'मुंज्या' के कारोबार में महज -6% की कमी आई है। यह तारीफ के काबिल है।
पहले हफ्ते में 35 करोड़ के पार पहुंच सकती है 'मुंज्या'
सोमवार को शरवरी वाघ, अभय वर्मा और मोना सिंह स्टारर 'मुंज्या' की ऑडियंस ऑक्यूपेंसी औसतन 17.05% रही है। शुक्रवार के मुकाबले सोमवार को कमाई में जो थोड़ी कमी आई है, वह मुंबई और सीपी बरार जैसे सर्किट में आई गिरावट के कारण है। जबकि देश के बाकी मास सर्किट में फिल्म ने उसी रेंज में कारोबार किया है। यह फिल्म जिस रफ्तार से कमाई कर रही है, अपने पहले हफ्ते में यह आसानी से 35 करोड़ के करीब पहुंच जाएगी। यानी इस तरह से 'मुंज्या' पहले हफ्ते में ही 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की अब तक कमाई को पार कर जाएगी।
'मिस्टर एंड मिसेज माही' को हुआ तगड़ा नुकसान
दूसरी ओर, 'मिस्टर एंड मिसेज माही' को 11वें दिन तगड़ा नुकसान हुआ है। इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ने अपने दूसरे सोमवार को महज 90 लाख रुपये की कमाई की है। शरण शर्मा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का टोटल कलेक्शन अब 30.80 करोड़ रुपये हो चुका है। 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का बजट 40 करोड़ रुपये है। यानी हिट होने के लिए अभी इस फिल्म को लंबा रास्ता तय करना होगा, जो आगे थोड़ा मुश्किल जान पड़ता है।
'जरा हटके जरा बचके' से आगे निकल सकती है 'मुंज्या'
बॉक्स ऑफिस पर आगे 'मुंज्या' और 'मिस्टर एंड मिसेज' दोनों की राह थोड़ी मुश्किलों भरी रह सकती है। ऐसा इसलिए एक ओर जहां देशभर में गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है, वहीं आगे कार्तिक आर्यन की 'चंदू चैम्पियन' भी रिलीज होने वाली है। लेकिन यह भी है कि 'मुंज्या' ने जिस तरह दर्शकों को रिझाया है, यह आगे भी कमाई करती रहेगी। खासकर उत्तर भारत में 'मुंज्या' का कलेक्शन बहुत अच्छा है। ऐसे में बहुत आश्चर्य नहीं होगा यदि यह बीते साल की स्पीलर सुपरहिट 'जरा हटके जरा बचके' की 88.35 करोड़ की लाइफटाइम कमाई को पार कर जाए।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…