पहलगाम आतंकी हमले की बर्बरता पर खौला मुनमुन दत्ता का खून- इन चूहों को बिल से बाहर निकालो, धरती से मिटा दो

Updated on 24-04-2025 02:20 PM
तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वालीं मुनमुन दत्ता ने पहलगाम आतंकी हमले पर गुस्सा निकाला है। उन्होंने हिंदू पर्यटकों को जानबूझकर निशाना बनाए जाने की बात कही, और आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
22 अप्रैल को पहलगाम की बैसारन घाटी में आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला किया। उन्होंने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिनमें 28 पर्यटकों की मौत हो गई, और कई घायल हो गए। इस हमले को लेकर दर्ज एफआईआर में यह बात सामने आई कि आतंकियों ने पर्यटकों से उनका मजहब पूछकर उन्हें मारा। उनका धर्म पूछा और कुछ को कलमा पढ़ने के लिए कहा। यहां तक कि कई पर्यटकों की जबरन पैंट उतरवाई गई और आईडी चेक की गई।

मुनमुन दत्ता का फूटा गुस्सा- बर्बर और जघन्य है हमला

इसी पर मुनमुन दत्ता का खून खौल उठा है और उन्होंने आतंकियों के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'कश्मीर में एक बार फिर हिंदू पर्यटकों पर क्रूर आतंकवादी हमला हुआ। यह जघन्य है, यह बर्बर है। मुर्शिदाबाद से पहलगाम तक, हिंदुओं को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है और धर्म के नाम पर मारा जा रहा है। क्या हमने बहुत कुछ नहीं देखा है?

'इन्हें बिलों से बाहर निकालो और नामोंनिशान मिटा दो'

मुनमुन दत्ता ने आगे लिखा, 'पहलगाम के अपराधियों को उनके चूहे के बिल से बाहर निकाला जाना चाहिए और धरती के चेहरे से मिटा दिया जाना चाहिए। आतंकवादियों ने उनसे अपनी पहचान दिखाने और पैंट उतारने की मांग की। इसके बाद हिंदुओं को निशाना बनाया गया और उन्हें गोली मार दी गई।'

'क्या कश्मीर में वाकई शांति थी या...'

मुनमुन दत्ता यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने अपना गुस्सा निकालते हुए आगे लिखा, 'क्या कश्मीर में वाकई शांति थी या फिर यह किसी बड़ी घटना की तैयारी के लिए एक रणनीतिक चुप्पी थी? हम इन आतंकवादियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग करते हैं। इजरायल से कुछ सबक लें और इस जघन्य अपराध के हर अपराधी को खत्म कर दें।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.