मध्य प्रदेश में वन विभाग छीनने से नागर सिंह चौहान हुए नाराज, बोले- मंत्री पद से इस्तीफा देकर आदिवासियों की सेवा करूंगा

Updated on 23-07-2024 01:31 PM

भोपाल। डॉ. मोहन यादव सरकार के मंत्री नागर सिंह चौहान बेहद नाराज हैं। सरकार ने चौहान से वन एवं पर्यावरण विभाग लेकर कांग्रेस से आये रामनिवास रावत को सौंप दिया। इससे नाराज होकर चौहान ने कहा कि उनके पास मात्र अनुसूचित कल्याण विभाग बचा है और मेरे जिले में एससी समाज के लोग नाममात्र के हैं।

ऐसे में मैं मंत्री पद त्याग कर विधायक के रूप में ही अलीराजपुर जिले की सेवा कर सकता हूं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में चौहान कह रहे हैं कि बाहर से लाए व्यक्ति के लिए मूल कार्यकर्ता को अपमानित किया जा रहा है।

2003 में पहली बार विधायक बने थे नागर सिंह चौहान

अलीराजपुर जिले से विधायक नागर सिंह चौहान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे हैं। 2003 में भाजपा की ओर से पहली बार टिकट मिलने के बाद वे विधायक बने।

मध्य प्रदेश विधानसभा के 2008 और 2013 में हुए चुनाव में भी नागर सिंह चौहान ने जीत हासिल की थी। इस दौरान उनकी मांग पर आलीराजपुर को झाबुआ से अलग कर एक नया जिला बनाया गया था।

2018 में नागर सिंह चौहान विधानसभा चुनाव हार गए थे। इस दौरान वे अलीराजपुर में पार्टी द्वारा दिए दायित्वों को संभालते रहे। 2023 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने फिर उन्हें टिकट दिया और चौहान ने फिर जीत दर्ज की।

दिसंबर 2023 में उन्हें मंत्री बनाया गया था। मध्य प्रदेश में ऐसा पहली बार देखने में आया है जब किसी मंत्री से उसका विभाग लिए जाने के बाद उसने इस तरह की नाराजगी जाहिर की हो।

चौहान को दिल्ली बुलाया, दो घंटे कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक ने की बात

नागर सिंह चौहान के मंत्री पद से त्यागपत्र देने की बात कहने से भाजपा में हलचल मची गई। पार्टी नेता सक्रिय हुए और उन्हें दिल्ली का बुलावा आ गया। इसकी पुष्टि स्वयं चौहान ने करते हुए कहा कि वे मंगलवार को भोपाल से होते हुए दिल्ली जाएंगे। यहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य पदाधिकारियों से उनकी भेंट होगी। उधर, भोपाल में पार्टी नेताओं के अलावा मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव से भी उनकी चर्चा होगी।

कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक के साथ दो घंटे चर्चा

चौहान की नाराजगी की खबर लगते ही कलेक्टर अभय अरविंद बेडेकर और पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास मंत्री के आलीराजपुर स्थित आवास पहुंचे। करीब दो घंटे चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार कलेक्टर ने मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव से उनकी बात भी कराई।

कांग्रेस बोली, भाजपा में मची अंतर्कलह का परिणाम

उधर, प्रदेश कांग्रेस ने नागर सिंह चौहान द्वारा मंत्री पद से त्यागपत्र की पेशकश को भाजपा में मची अंतर्कलह का परिणाम बताया है। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा कि दलबदलुओं को स्थान देने से भाजपा में कई वर्षों से जमें नेताओं, कार्यकर्ताओं में घुटन और बैचेनी अब स्पष्ट दिखाई दे रही है। इस अंर्तकलह से सरकार की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लग रहे हैं। जनहित के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.