नेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी का सड़क पर जानलेवा 'खेल', चलती कार की छत पर किया स्टंट, पुलिस ने दर्ज किया केस

Updated on 21-02-2026 11:50 AM
भोपाल। खेल के मैदान में अनुशासन का पाठ पढ़ने वाला भोपाल का नेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी श्रेष्ठ परमार ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए सड़क पर मौत से खेलता नजर आया। शहर के एकांत पार्क रोड पर रात तीन बजे चलती कार में उसका जानलेवा स्टंट किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था। श्रेष्ठ परमार पहले चलती कार की ड्राइविंग सीट छोड़कर सड़क पर उतर गया और फिर तय स्पीड पर जब कार आगे बढ़ती गई तो पीछे से दौड़कर उसने कार का गेट खोला फिर छत पर बैठा और इसके बाद खड़े होकर कई पोज दिए।

सोशल मीडिया पर रील वायरल होने के बाद कार्रवाई

इस दौरान पीछे चल रहे उसके दोस्त इस खतरनाक स्टंट का वीडियो बनाते रहे। 23 सेकंड की यह रील सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया। मामला सामने आने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने संज्ञान लेते हुए हबीबगंज थाने में शिकायत की। कार श्रेष्ठ की मां के नाम पर रजिस्टर है। घटना 6-7 फरवरी की रात करीब तीन बजे की है। जबकि वीडियो सामने आने के बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मी जितेंद्र अटारिया ने गुरुवार को हबीबगंज थाने में इसकी शिकायत की थी।

बैडमिंटन की दुनिया में श्रेष्ठ परमार की उपलब्धियां

श्रेष्ठ परमार मध्य प्रदेश के उभरते हुए युवा बैडमिंटन खिलाड़ी हैं, जो अंडर-19 बालक सिंगल वर्ग में लगातार अपनी पहचान बना रहे हैं। वह मप्र बैडमिंटन एसोसिएशन की रैंकिंग के अनुसार राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में सक्रिय भागीदारी कर रहे हैं। श्रेष्ठ बेहतर प्रशिक्षण और प्रतिस्पर्धात्मक माहौल के लिए दिल्ली की एक प्रतिष्ठित बैडमिंटन अकादमी में नियमित अभ्यास करते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.