रूसी हमले के बाद पोलैंड को बचाने उतरा NATO, ऑपरेशन Eastern Sentry का ऐलान, पुतिन की घेराबंदी!

Updated on 13-09-2025 02:28 PM
ब्रसेल्स: पोलैंड पर रूसी हमले के बाद नॉर्थ अटलांटिक गठबंधन यानि नाटो ने ऑपरेशन ईस्टर्न सेंट्री शुरू करने की घोषणा की है। नाटो महासचिव मार्क रूटे ने शुक्रवार को घोषणा की है, कि इस हफ्ते पोलिश हवाई क्षेत्र में रूसी ड्रोन के घुसपैठ के बाद नाटो ने यूरोप के पूर्वी हिस्से की रक्षा को मजबूत करने के लिए ऑपरेशन की शुरूआत की है। मार्क रूटे ने कहा है कि "ईस्टर्न सेंट्री" अभियान आने वाले दिनों में शुरू होगा और इसमें डेनमार्क, फ्रांस, यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी और अन्य देशों की सेनाएं शामिल होंगी। उन्होंने आगे कहा कि "ईस्टर्न सेंट्री हमारी स्थिति में लचीलापन और मजबूती लाएगा और यह संदेश देगा कि एक रक्षात्मक गठबंधन के रूप में हम हमेशा अपनी रक्षा के लिए तैयार हैं।"

नाटो के प्रमुख मार्क रूटे ने कहा कि बुधवार को रूस का "खतरनाक और अस्वीकार्य" ड्रोन घुसपैठ "कोई अलग घटना नहीं थी।" इस ऑपरेशन के तहत शुरुआत में लड़ाकू विमानों और एक हवाई रक्षा फ्रिगेट की एक साथ तैनात की जाएगी और फिर आर्कटिक और काला सागर के बीच के क्षेत्र को कवर करने के लिए इसका विस्तार करने की योजना है, जिससे संभावित रूसी ड्रोन और मिसाइलों के खिलाफ एक सुरक्षा कवच बनाया जा सके। इस ऑपरेशन के तहत डेनमार्क 2 एफ-16 फाइटर जेट, एक एंटी-एयर वारफेयर फ्रिगेट, फ्रांस अपने 3 राफेल फाइटर जेट और जर्मनी 4 यूरोफाइटर जेट भेजेगा। दूसरी तरफ नाटो के पूर्वी हिस्से की रक्षा में मदद के लिए इटली और नीदरलैंड ने पहले ही F-35A स्टील्थ फाइटर जेट भेज दिए हैं, जो एस्टोनिया और पोलैंड में तैनात किए गये हैं।
रूस के खिलाफ नाटो का सैन्य विस्तार, युद्ध का खतरा?
NATO के सुप्रीम एलाइड कमांडर यूरोप जनरल एलेक्सस ग्रिनक्विच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस ऑपरेशन को "फ्लेक्सिबल और एजाइल" अभियान बताया, जिसमें जमीनी और हवाई रक्षा क्षमता, इन्फॉर्मेशन-शेयरिंग और ड्रोन काउंटर सिस्टम शामिल होंगे। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक इस ऑपरेशन को यूके ने भी समर्थन देने का संकेत दिया है और रिपोर्ट्स के मुताबिक 6 टाइफून फाइटर जेट तक भेजे जा सकते हैं। NATO ने साफ कहा है कि यह सिर्फ पोलैंड की सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरा पूर्वी फ्लैंक, आर्कटिक से लेकर ब्लैक सी और भूमध्य सागर तक इसके दायरे में आएगा। सीएनएन के मुताबिक पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने रूस की ड्रोन घुसपैठ को "हमला" कहा है। उन्होंने कहा है कि रूसी ड्रोन घुसपैठ यह कोई गलती नहीं थी।
पोलैंड के अधिकारियों के मुताबिक, रूस ने 21 ड्रोन हमले लॉन्च किए थे, जिनमें से कुछ बेलारूस से पोलिश सीमा में दाखिल हुए। 16 ड्रोन का मलबा पोलैंड के अंदर कई सौ मील के इलाकों में मिला है, जबकि कुछ ड्रोन बार-बार सीमा पार करते देखे गए। इस घटना के बाद वारसॉ ने बेलारूस और यूक्रेन सीमा के पास एयरस्पेस बंद कर दिया। पोलैंड ने NATO से आर्टिकल 4 के तहत परामर्श की मांग की, जिसके बाद NATO परिषद ने तुरंत ऑपरेशनल कदम उठाया है। पोलैंड के विदेश मंत्री मार्सिन बोसाकी ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क से चेतावनी देते हुए कहा है कि "इस तरह की उकसावे की कार्रवाई युद्ध को खत्म करने और अंतर्राष्ट्रीय कानून के अनुसार शांति और स्थिरता बहाल करने के अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के सामूहिक और अथक प्रयासों का अपमान है।"

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.