नवीन पटनायक ने ओडिशा में कुशासन का कीर्तिमान स्थापित किया : पुरंदर मिश्रा
Updated on
16-05-2024 06:37 PM
रायपुर। ओडिशा के संबलपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा सह प्रभारी एवं रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि नवीन पटनायक ने ओडिशा में कुशासन का कीर्तिमान स्थापित किया है। केंद्र की योजनाओं पर बाधा अटकाने एवं मोदी सरकार की योजनाओं पर अपने नाम की लीपापोती करने के अलावा कोई काम नहीं किया है। ओडिशा को हर मोर्चे पर आज पिछड़ा हुआ बना दिया है। तमाम खनिज संसाधन, मेहनतकश प्रदेशवासी, केंद्र सरकार द्वारा निरंतर भेजी जा रही भारीभरकम सहायता राशि का भी पटनायक सरकार ने दुरुपयोग किया है। उन्होंने कहा एक पीएम नो सीएम है नवीन बाबू।
उन्होंने कहा अब बहुत हुआ इसको शासन का अंत करीब आ गया है जनता बदलाव और परिवर्तन के लिए छटपटा रही है जिस प्रकार केंद्र में मोदी सरकार लोग कल्याण का एक नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है उसे देख कर जनता भी ओडिसा की कमान भाजपा को सौंपने जा रही है ताकि डबल इंजन की रफ्तार से प्रदेश का विकास हो सके न कि एक पार्टी विशेष और परिवार विशेष का। पुरंदर मिश्रा के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष समेत जिला भाजपा के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान भाजपा के लिए जनता ने मजबूत समर्थन दिखाया।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…