NDA 298 पार, क्या INDIA भी बना सकता है सरकार:तृणमूल के 31 सांसदों का साथ तय, नीतीश के 15 सांसद मिलें तो बनेगी बात

Updated on 05-06-2024 01:32 PM

लोकसभा की 542 सीटों के लिए काउंटिंग जारी है। दोपहर 4 बजे तक के रुझानों में NDA को 298 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं INDIA को 200 सीटों पर बढ़त हासिल हो चुकी है। बहुमत का आंकड़ा 272 है। भाजपा गठबंधन को मेजॉरिटी मिलती दिख रही है, लेकिन क्या INDIA के भी सरकार बनाने की संभावना है, सियासी गणित इस टेबल से समझते हैं...

INDIA को 200 सीटें मिलती हैं, तो यह बहुमत से 72 सीटें पीछे रहता है। ऐसे में बहुमत के लिए उसे मौजूदा सीट शेयरिंग से बाहर भी पार्टनर खोजने होंगे। 5 बड़े संभावित पार्टनर्स ये हैं...

1. तृणमूल : 31 सांसद
जब कांग्रेस की अगुआई में INDIA ब्लॉक बना था, तब ममता बनर्जी इसकी बैठक में शामिल हुई थीं। उन्होंने ही INDIA के संयोजक के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम सुझाया था। हालांकि बंगाल में सीट शेयरिंग के मुद्दे पर तृणमूल और कांग्रेस के बीच सहमति नहीं बन पाई और दोनों ने अलग-अलग चुनाव लड़ने का फैसला किया। इसके बावजूद ममता बनर्जी ने कहा था कि वे INDIA के साथ हैं। लिहाजा अगर सरकार बनाने की नौबत आती है, तो तृणमूल गठबंधन को समर्थन दे सकती है।

2. जदयू : 15 सांसद
बिहार में भाजपा ने जनवरी 2024 में जदयू के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। इससे पहले नीतीश राजद और कांग्रेस के गठबंधन की सरकार के मुखिया थे। नीतीश ने ही INDIA ब्लॉक की पहली बैठक पटना में आयोजित की थी। नीतीश ने गठबंधन छोड़ा, तब भी लालू ने उनकी वापसी की संभावना जताई थी। ऐसे में अगर INDIA ब्लॉक नीतीश को अच्छी पोजिशन ऑफर करता है, तो उनकी वापसी हो सकती है।

3. तेलुगू देशम : 16 सांसद
आंध्र प्रदेश में भाजपा और तेलुगू देशम पार्टी (TDP) साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। राज्य विधानसभा की कुल 175 सीटों में से TDP को 130 से ज्यादा पर जीत मिलने के आसार है, वहीं भाजपा 7 सीटों पर आगे है। लोकसभा इलेक्शन में TDP के 16 सांसद जीत के करीब हैं।

दक्षिण में TDP के असरदार प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नायडू को साथ लाने की कोशिश कर सकती है। इसके बदले चंद्रबाबू आंध्र को विशेष दर्जा मांग सकते हैं।

4. वाईएसआर कांग्रेस : 4 सांसद
तेलंगाना के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की बहन शर्मिला कांग्रेस में शामिल हो चुकी हैं। केंद्र में सरकार बनने की स्थिति में कांग्रेस उन्हें भाई को गठबंधन के साथ लाने की जिम्मेदारी सौंप सकती है। रेड्डी के पिता वाईएस राजशेखर रेड्डी कांग्रेस के बड़े नेता रहे हैं। ऐसे में जगन मोहन को पुराने संबंधों का हवाला देकर INDIA गठबंधन के साथ आने को कहा जा सकता है।

5. बीजू जनता दल : 1 सांसद
ओडिशा में 2000 से बीजू जनता दल की सरकार है। इस बार विधानसभा की 147 सीटों में से 74 पर भाजपा जीत सकती है, जो बहुमत के बराबर है। वहीं नवीन पटनायक की पार्टी बीजद को 55 और कांग्रेस को 14 सीटें मिल रही हैं। लोकसभा में बीजद के पास कुल 1 सीट आ रही है, ऐसे में वह INDIA गठबंधन के साथ आगे बढ़ सकती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
 13 March 2026
श्योपुर: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में बोत्स्वाना से आए नौ नए मेहमानों को अब अपनी भारतीय पहचान मिलने वाली है। 28 फरवरी को लाए गए इन चीतों के नामकरण…
 13 March 2026
बदायूं: उत्‍तर प्रदेश के बदायूं में एचपीसीएल प्‍लांट के डिप्‍टी जनरल मैनेजर और एजीएम की हत्‍या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी…
 13 March 2026
नई दिल्ली, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार को संसद में बताया कि इंडिगो में पायलट-टू-एयरक्राफ्ट रेश्यो 7.6 है यानी एक विमान के लिए एवरेज 8 पायलट हैं। ये देश की अन्य…
 13 March 2026
नई दिल्ली/श्रीनगर/देहरादून/जयपुर, पहाड़ी राज्यों में एकबार फिर बर्फबारी हो रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है। यहां स्नोफॉल के साथ बारिश का…
 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
Advt.