भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के 1275 सरकारी और निजी कॉलेजों में संचालित यूजी-पीजी पाठ्यक्रमों की 10 लाख सीटों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया चलाई जा रही है। अब तक यूजी-पीजी में करीब एक लाख दस हजार विद्यार्थियों ने पंजीयन कराए हैं, जबकि करीब 98 हजार 477 विद्यार्थियों ने अपने पसंद का विकल्प का चयन किया है। अब तक करीब 78 हजार विद्यार्थियों के ही दस्तावेजों का सत्यापन हो पाया है।यूजी के लिए पंजीयन 20 मई और पीजी कोर्स में 21 मई तक होंगे, जबकि सत्यापन 21 मई तक होगा। यूजी के पहले चरण की सीट आवंटन होने के बाद विद्यार्थियों को 25 मई से तीन जून तक फीस जमा करनी होगी। दो चरणों की मुख्य काउंसलिंग के बाद कॉलेज लेवल काउंसलिंग (सीएलसी) की जाएगी।पंजीयन करवाने के बाद कॉलेजों में मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों की सूची लगाई जाएगी। सीट आवंटन 25 मई को होगा। वहीं पीजी में दो लाख सीटों के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 21 मई और 29 मई को सीटों का आवंटन होगा। बता दें, कि पिछले वर्ष सिर्फ एक ही काउंसलिंग का राउंड रखा गया था।
यूजी व पीजी की कुल सीटें-10.18 लाख
यूजी की सीटें-8.9 लाख
पीजी की सीटें-2.08 लाख
यूजी में पंजीयन -91,642
सत्यापन -67,151
पीजी में पंजीयन-17,450
सत्यापन -10,735