ओलिंपिक से पहले 4 देशों में ट्रेनिंग करेंगे नीरज चोपड़ा:खेल मंत्रालय ने मंजूरी दी, कोच और फिजियो भी साथ रहेंगे

Updated on 01-06-2024 12:46 PM

टोक्यो ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट और वर्ल्ड चैंपियन जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा पेरिस ओलिंपिक से पहले चार देशों में ट्रेनिंग करेंगे। खेल मंत्रालय ने नीरज के कोच क्लॉस बार्टोनिट्ज और फिजियो ईशान मारवाह के साथ उनकी 60 दिनों के लिए यूरोप में ट्रेनिंग प्रोपोजल को अनुमति दे दी है। उनके साथ ही पहलवान विनेश फोगाट, लॉन्ग जंपर शैली सिंह और भारतीय शूटर विदेश में ओलिंपिक की तैयारी करेंगे।

मांसपेशियों में परेशानी से जूझ रहे हैं नीरज
ओलिंपिक्स से दो महीने पहले नीरज मांसपेशियों में परेशानी से जूझ रहे हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी थी।

नीरज ने लिखा था कि- 'थ्रोइंग सेशन में हिस्सा लेने के बाद मैंने ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है। मुझे ये समस्या पहले भी रही है। इस स्टेज पर अगर मैं खुद को पुश करता हूं तो ये चोट में बदल सकती है। मैं साफ कर दे रहा हूं कि मैं चोटिल नहीं हूं, पर मैं ओलिंपिक्स से पहले कोई खतरा नहीं लेना चाहता।'

भारतीय शूटर राजेश्वरी, महेश्वरी करेंगी इटली में प्रैक्टिस, प्रणय के कोच की नियुक्ति को भी मंजूरी
खेल मंत्रालय के मिशन ओलिंपिक के तहत शूटर राजेश्वरी कुमारी और महेश्वरी चौहान अपने पर्सनल कोच के साथ 31 मई से 11 जून तक इटली में होने वाली ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लेंगी। वहीं, पेरिस के लिए क्वालिफाइड विनेश फोगाट 5 से 7 जून तक मैड्रिड में होने वाले ग्रांपी में खेंलेंगी। लॉन्ग जंपर शैली सिंह अपने कोच के साथ लिस्बन, पेरिस, जेनेवा और एथेंस में ट्रेनिंग करेंगी।

भारतीय शटलर एचएस प्रणय ने 20 जून से 22 जुलाई तक के लिए प्रशिक्षक रोहन जॉर्ज मैथ्यूज की नियुक्ति, इपरबेरिक ऑक्सीजन थेरेपी, रेड लाइट थेरेपी के साथ रिकवरी सर्विसेज की मांग की थी, जिसे खेल मंत्रालय ने मंजूर कर दिया है।

​​​​​​टॉप्स योजना के तहत मंत्रालय उठाएगी खिलाड़ियों का खर्चा
टॉप्स (टारगेट ओलिंपिक पोडियम स्कीम) के तहत पेरिस ओलिंपिक के मेडल फेवरेट भारतीय को मंत्रालय की ओर से तैयारी में सहायता की जाती। इसमें वित्तीय सहायता में हवाई किराया, आवास, भोजन, चिकित्सा बीमा, स्थानीय परिवहन व्यय के अलावा भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के मानदंडों के अनुसार जेब से मिलने वाला भत्ता भी शामिल होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.