नेटफ्लिक्स ने दिखाया 7 मिनट में 8 'देसी डैड्स' की मजेदार झलक, लोगों ने कहा- हमारे फेवरेट बॉबी देओल

Updated on 24-02-2026 02:09 PM
नेटफ्लिक्स इंडिया ने सोमवार को अपने यूट्यूब चैनल पर 7:09 मिनट का एक वीडियो 'देसी डैड्स बीइंग वाइल्ड फॉर 7 मिनट स्ट्रेट' रिलीज किया, जिसमें बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में पिता की भूमिका निभाने वाले अलग-अलग एक्टर्स हैं। इस वीडियो में अलग-अलग क्लिप को अटैच किया गया है।

नेटफ्लिक्स ने इस वीडियो को अपने यूट्यूब चैनल नेटफ्लिक्स इंडिया पर जारी किया और डिस्क्रिप्शन में लिखा, 'अगर तुम बुरे हो तो मैं तुम्हारा पिता हूं... अमिताभ बच्चन, आमिर खान, कार्तिक आर्यन, जाह्नवी कपूर, रणबीर कपूर, बॉबी देओल, परेश रावल, मनोज पाहवा और कई अन्य सितारों के सबसे मजेदार देसी पिता वाले पलों को देखिए। एक मजेदार कंपाइलेशन जो दिखाता है कि ये पिता घर और कॉमेडी जगत पर राज कर सकते हैं।'

बॉलीवुड' के अलग-अलग पिता के किरदार

नेटफ्लिक्स ने 'दंगल', 'मिली', 'सुखी', 'गुडबाय', 'लापता लेडीज', 'शहजादा', 'तू झूठी मैं मक्कार' और 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के पिता के अलग-अलग किरदारों के क्लिप कंपाइल करके वीडियो शेयर किया, जिस पर कुछ ही घंटे में हजारों व्यूज, लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं।

सबसे पहले आमिर खान की सुपरहिट मूवी 'दंगल' के सीन से शुरुआत

इस एक ही वीडियो में लोगों को पिता और बच्चे के अलग-अलग बॉन्ड और स्वभाव को देखने को मिल रहा है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। नेटफ्लिक्स की ओर से जारी इस वीडियो की शुरुआत सबसे पहले आमिर खान की सुपरहिट मूवी 'दंगल' के सीन से होती है, जिसमें अनुशासन में रहने वाले पिता के रोल को दिखाया गया है।

बॉबी बने हैं एक ओवर-प्रोटेक्टिव पिता

इसके बाद मूवी 'गुडबाय' का क्लिप शुरू होता है, जहां महानायक अमिताभ बच्चन के किरदार को गुस्साए पिता के रूप में दिखाया गया। आगे तीसरी मूवी 'शहजादा' में परेश रावल के कंजूस पिता के किरदार को दिखाया गया। फिर, 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में एक ओवर-प्रोटेक्टिव पिता के किरदार को दिखाया गया।

मनोज पाहवा एक नर्म दिल पिता

चौथी मूवी 'तू झूठी मैं मक्कार' में बोनी कपूर के रोल को एक सही पिता के तौर पर दिखाया गया। पांचवी फिल्म 'मिली' में मनोज पाहवा के किरदार को अति भावुक और नर्म दिल पिता की तरह दिखाया गया।

'सुखी' वाला पापा बच्चे से अनजान और बेखबर

छठी मूवी 'सुखी' में एक ऐसे पिता के किरदार को दिखाया गया, जो अपने बच्चे से अनजान और बेखबर रहते हैं कि क्या उसे किस चीज की जरूरत है या वो क्या सोच रही और करना चाहती है। फिर, 'लापता लेडीज' में एक समझदार पिता के रोल को दर्शाया गया, जो अपने बेटे को सही समय पर सही सलाह देने के साथ हर परिस्थिति में उसका साथ देते हैं।

लोगों ने बताया- कौन उनका पसंदीदा 'पापा'

इस वीडियो पर जहां कुछ ने फोगाट फैमिली और आमिर खान के रोल की तारीफ की है। वहीं कुछ ने कहा है- अमिताभ की तरह तो हमारे पापा भी करते हैं। वहीं कुछ ने बॉबी देओल को सबसे प्रोटेक्टेड पिता कहा। वहीं कुछ लोगों को परेशा रावल का किरदार सबसे पसंद आ रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.