मध्य प्रदेश के शहरों में नाइट मार्केट खोलने पर एक राय नहीं, अटका श्रम विभाग का प्रस्ताव

Updated on 02-08-2024 12:45 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में मॉल, रेस्टोरेंट, आईटी पार्क, मुख्य बाजार और बिजनेस सेंटर सातों दिन 24 घंटे खोले रखने का मामला अटक गया है। श्रम विभाग के इस प्रस्ताव पर एक राय नहीं बन पा रही है।

नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने प्रस्ताव से असहमति जताते हुए कहा है कि इससे कानून-व्यवस्था और स्वच्छता प्रभावित होगी। बता दें, श्रम विभाग ने भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन समेत सभी 16 नगर निगम और औद्योगिक क्षेत्रों में बाजार रात भर खोलकर रखने का प्रस्ताव तैयार करके संबंधित विभागों से अभिमत मांगा था। उल्लेखनीय है कि इंदौर में नाइट मार्केट व व्यवसाय के संचालन पर रोक लगाई जा चुकी है।

मध्य प्रदेश में जिस तरह से व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ रही हैं, उसके अनुरूप शहरी और औद्योगिक क्षेत्रों में सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 24 घंटे माल, रेस्टोरेंट, मुख्य बाजार और बिजनेस सेंटर 24 घंटे खोलकर रखना श्रम विभाग ने प्रस्तावित किया था।

पहले इंदौर और भोपाल में शुरू करने का था प्रस्ताव

पहले इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर भोपाल और इंदौर में करना प्रस्तावित किया गया था, लेकिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी नगर निगम क्षेत्रों में इसे लागू करने के लिए कहा है।

इसके बाद श्रम विभाग ने मध्य प्रदेश दुकान स्थापना अधिनियम 1958 के नियम की धारा 6 में संशोधन प्रस्तावित कर विधि विभाग को भेजते हुए नगरीय विकास एवं आवास सहित अन्य विभागों से अभिमत मांगा।

सीएम ही इस मामले में अंतिम निर्णय लेंगे

सूत्रों के अनुसार नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने प्रस्ताव से असहमति जता दी है। अभिमत में कहा गया कि इससे कानून व्यवस्था और स्वच्छता की स्थिति बिगड़ सकती है। विभाग के असहमति जताने के बाद अब यह मामला फिर मुख्यमंत्री तक जाएगा और वे ही इस संबंध में अंतिम निर्णय लेंगे।

बता दें, इंदौर के जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मिलकर एक स्वर में नाइट कल्चर पर रोक लगाने पर सहमति दी थी। इसके बाद वहां 13 सितंबर 2022 को प्रायोगिक तौर पर निरंजनपुर चौराहे से राजीव गांधी चौराहे तक 11.4 किमी हिस्से में बीआरटीएस कॉरिडोर के दोनों ओर 100 मीटर के दायरे में रात में भी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, चाय-नाश्ते की खुली रहने वाली दुकानों पर रोक लगा दी गई। दरअसल, नाइट कल्चर के कारण शहर में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ रही थी और आए दिन विवाद हो रहे थे।

इन शहरों के लिए प्रस्तावित है नई व्यवस्था

भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, देवास, रतलाम, सागर, रीवा, सतना, छिंदवाड़ा, कटनी, खंडवा, बुरहानपुर, सिंगरौली और मुरैना नगर निगम के साथ पीथमपुर, मालनपुर, मंडीदीप, पीलूखेड़ी समेत अन्य औद्योगिक क्षेत्र बाजार 24 घंटे खोलने की व्यवस्था प्रस्तावित की गई है।

इसके पीछे श्रम विभाग का तर्क है कि महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और तेलंगाना में माल, रेस्टोरेंट, मुख्य बाजार और बिजनेस सेंटर 24 घंटे खुले रहते हैं, ऐसी ही व्यवस्था मध्य प्रदेश में भी लागू होने से रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे और राजस्व भी बढ़ेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.