अमेरिका का डर नहीं, पुतिन के दिल्‍ली दौरे की आ गई तारीख, S-400 मिसाइल और Su-57 फाइटर जेट पर हो सकती है बड़ी डील

Updated on 12-11-2025 04:28 PM
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अगले महीने दिसंबर में भारत की राजकीय यात्रा करेंगे। रोसकांग्रेस ने बताया है कि पुतिन 5 दिसंबर को नई दिल्ली आएंगे और इसी सप्ताह आयोजित होने वाले रूस-भारत फोरम के पूर्ण सत्र में भाग लेंगे। इस सम्मेलन का आयोजन रोसकांग्रेस कर रही है। इससे पहले क्रेमलिन ने भी कहा था कि पुतिन दिसंबर में भारत की यात्रा करेंगे। अब उनकी यात्रा की तारीख सामने आ गई है। पुतिन के दिल्ली दौरे के दौरान खासतौर से रक्षा सहयोग पर बात होने की उम्मीद है। इसमें S-400 एयर डिफेंस सिस्टम और Su-57 लड़ाकू विमानों की खरीद पर चर्चा हो सकती है।

भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए पुतिन का दौरा दिसंबर 2021 के बाद उनकी पहली भारत यात्रा है। यूक्रेन के साथ रूस के युद्ध के बाद उपमहाद्वीप की भी उनकी पहली यात्रा होगी। ऐसे में इस यात्रा को भारत-रूस संबंधों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। पुतिन ऐसे समय दिल्ली आ रहे हैं, जब भारत और अमेरिका के रिश्ते में तनातनी है। अमेरिका की ओर से भारत पर रूसी तेल खरीद रोकने का दबाव है। ऐसे में वॉशिंगटन की नजर भी उनके दौरे पर रहेगी।

पुतिन-मोदी की फोन पर हुई थी बात

व्लादिमीर पुतिन ने बीते महीने, अक्टूबर में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की थी। दोनों नेताओं ने इस दौरान रूस और भारत के बीच 'विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी' को और गहरा करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई थी। रूस-भारत के पुराने संबंधों के अलावा पुतिन और मोदी एक-दूसरे से निजी तौर पर भी अच्छे रिश्ते होने की बात कहते रहे हैं। मोदी और पुतिन की आखिरी मुलाकात बीजिंग में हुई थी।पुतिन जब दिल्ली में भारतीय अधिकारियों के साथ बैठेंगे तो भारत और रूस के बीच पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट सुखोई-57 पर डील फाइनल हो सकती है। भारतीय एयरफोर्स को इस समय आधुनिक लड़ाकू विमानों की जरूरत है। भारत के लिए सुखोई-57 लड़ाकू विमान को मुफीद माना जा रहा है। एचएएल के पास इस विमान के निर्माण के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा है। साथ ही रूस सुखोई-57 की तकनीक और सोर्स कोड भारत के साथ साझा करने को तैयार है। इससे भारत इस विमान को तरजीह दे सकता है।

लड़ाकू विमानों के अलावा भारतीय वायुसेना रूस से S-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने की भी तैयारी में है। रूस के इस सिस्टम ने पाकिस्तान के खिलाफ संघर्ष में अपना महत्व दिखाया था। भारत पांच स्क्वॉड्रन में से तीन पहले ही ले चुका है। व्लादिमीर पुतिन के दौरे के दौरान और बैटरी की खरीद पर बात फाइनल हो सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.