अभी प्राइवेटली प्लेस्ड इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट में निवेश करने के लिए लॉट का साइज 1 करोड़ रुपये है। नियम के मुताबिक जो InvIT तैयार हो चुकी और कमाई कर रही संपत्तियों में 80 फीसदी से ज्यादा असेट का निवेश करते हैं, उनके लिए लॉट का साइज 2 करोड़ रुपये होता है। लेकिन लॉट साइज कम होने से निवेश की न्यूनतम आवश्यक रकम कम हो जाएगी, जिससे नए निवेशकों के लिए मौके खुलेंगे।
InvITs और रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (REITs) स्टॉक की तरह होते हैं। इनका इशू लाकर पब्लिक इन्वेस्टर्स से पैसे जुटाए जाते हैं। इनकी यूनिट को स्टॉक की तरह ही ट्रेड किया जाता है। प्रस्ताव पर लोग 30 मई तक अपनी राय दे सकते हैं।