नोएडा: एलिवेटेड रोड पर जगुआर कार और ट्रक की भयंकर टक्कर, 19 वर्षीय फलक की मौत, 3 दोस्त घायल
Updated on
20-01-2026 01:09 PM
नोएडा: थाना सेक्टर-49 क्षेत्र में मंगलवार तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। करीब साढ़े चार बजे एलिवेटेड रोड पर ट्रक और जगुआर कार की जबरदस्त टक्कर हुई। कार में सवार एक युवती और तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सबको अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान 19 साल की युवती की मौत हो गई। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, एलिवेटेड रोड पर भंगेल से अगापुर की ओर जा रही तेज रफ्तार लग्जरी कार आगे चल रहे एक कैंटर को ओवरटेक करने की कोशिश में संतुलन खो बैठी और ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। अंदर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान 19 वर्षीय फलक अहमद ने दम तोड़ दिया। बाकी तीन घायलों का उपचार जारी है।
ये लोग थे कार में सवार
हादसे के समय कार कार में आयुष भाटी (18), नील पवार (18), फलक अहमद (19) और अंश (18) सवार थे। भीषण टक्कर के बाद सड़क पर कुछ देर तक अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाकर स्थिति को संभाला।
फलक के घरवालों में फैला आक्रोश
इस दर्दनाक घटना में फलक अहमद की मौत की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने ट्रक चालक की जल्द पहचान की मांग की। घटना स्थल पर पीड़ित परिवारों के सदस्य भी पहुंचे। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश के लिए एलिवेटेड रोड व आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं। साथ ही रूट पर पूछताछ भी की जा रही है।
ड्राइविंग सीट का हिस्सा पूरी तरह गायब
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज और नंबर प्लेट से ट्रक की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद थोड़ी देर तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने फलक अहमद के परिजनों को जानकारी दी है। हादसा इतना तेज था कि जगुआर का ड्राइवर सीट का हिस्सा पूरी तरह से गायब हो गया।
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
श्योपुर: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में बोत्स्वाना से आए नौ नए मेहमानों को अब अपनी भारतीय पहचान मिलने वाली है। 28 फरवरी को लाए गए इन चीतों के नामकरण…
बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं में एचपीसीएल प्लांट के डिप्टी जनरल मैनेजर और एजीएम की हत्या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी…
नई दिल्ली, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार को संसद में बताया कि इंडिगो में पायलट-टू-एयरक्राफ्ट रेश्यो 7.6 है यानी एक विमान के लिए एवरेज 8 पायलट हैं। ये देश की अन्य…
नई दिल्ली/श्रीनगर/देहरादून/जयपुर, पहाड़ी राज्यों में एकबार फिर बर्फबारी हो रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है। यहां स्नोफॉल के साथ बारिश का…
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…