नास्त्रेदमस फेल, इस जानवर ने कर दिखाया... सटीक निकली अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर की गई भविष्यवाणी

Updated on 07-11-2024 05:18 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका के राजनीतिक इतिहासकार एलन लिक्टमैन को अमेरिकी चुनावों का नास्त्रेदमस कहा जाता है। उन्होंने अमेरिका के पिछले कई राजनीतिक चुनावों के बारे में एकदम सटीक भविष्यवाणी करके ये प्रसिद्धि हासिल की है। लेकिन 2024 के राष्ट्रपति चुनावों ने लिक्टमैन को गलत साबित कर दिया। लिक्टमैन ने इस बार कमला हैरिस की जीत की भविष्यवाणी की थी, जो गलत साबित हुई है। लेकिन थाईलैंड के एक दरियाई घोड़े ने वो कर दिखाया है, जो नास्त्रेदमस कहे जाने वाले लिक्टमैन भी नहीं कर सके।

नास्त्रेदमस से भी आगे


थाईलैंड का एक छोटा दरियाई घोड़ा मू डेंग भले ही अपनी उपलब्धि से अनजान है, लेकिन उसकी चर्चा दुनिया भर में हो रही है। मू डेंग की अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बारे में की गई भविष्यवाणी बिल्कुल सटीक साबित हुई है। थाईलैंड में बैठकर पानी में मस्ती कर रहे इस दरियाई घोड़े ने वह कर दिखाया है, जो नास्त्रेदमस की वॉइट हाउस की 13 चाबी वाले सिस्टम और एआई तक नहीं कर सके हैं।

दरियाई घोड़े ने क्या बताया था?


अमेरिकी चुनाव से एक दिन पहले सोमवार 4 नवम्बर को मू डेंग से अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे के बारे में पूछा गया था। बेबी हिप्पो के सामने दो तरबूज रखे गए थे, जिनके ऊपर उम्मीदवारों का नाम लिखा हुआ था। वह सीधे रिपब्लिकन उम्मीदवार के नाम लिखे तरबूज के पास वाली टोकरी के पास पहुंचा और उसे उठा लिया। देखते ही देखते मू डेंग ने पूरा तरबूज हजम कर लिया। दरियाई घोड़े के इस वीडियो को थाईलैंड के सी राचा मे स्थित खाओ खियो ओपेन जू ने रिकॉर्ड किया था।

अमेरिका के नास्त्रेदमस कैसे हुए फेल?


एलन लिक्टमैन ने 1984 से हर अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के विजेता की सही भविष्यवाणी की है। 1981 में उन्होंने एक प्रणाली विकसित की, जिसमें उन्होंने वॉइट हाउस की 13 चाबियों का जिक्र किया। इस मॉडल का उपयोग करते हुए वह हर बार राष्ट्रपति चुनाव के विजेता की भविष्यवाणी करते रहे और हर बार सही साबित हुए थे। 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में उन्होंने इसी प्रणाली के आधार पर कमला हैरिस की जीत का अनुमान लगाया था, लेकिन नतीजों में ट्रंप ने बाजी मारी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.