'ससुर नहीं, मेरे डैड...' पंकज धीर की मौत के 15 दिन बाद बहू कृतिका का छलका दर्द, कहा- अब खामोशी भारी लगती है

Updated on 30-10-2025 02:30 PM
टीवी और फिल्मों के एक्टर पंकज धीर इस दुनिया को छोड़कर जा चुके हैं, पर उनके जाने की टीस उनकी बहू कृतिका सेंगर के मन में अभी भी उठ रही है। उनके हालिया सोशल मीडिया पोस्ट में उनका दर्द छलका है। उन्होंने बताया कि पंकज उनके ससुर नहीं, बल्कि उनके पिता थे। वो हमेशा उन्हें अपनी बहू की जगह बेटी ही मानते थे।

कृतिका सेंगर ने गुरुवार को दिवंगत एक्टर पंकज धीर के साथ एक फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा, 'आपको 'in-Laws' शब्द कभी भी पसंद नहीं था। आप हमेशा कहते थे- 'ये मेरी बेटी है।' और आप मुझे बेटी की तरह ही मानते थे और वैसे ही बर्ताव करते थे। आप अक्सर अपनी जानी-पहचानी आंखों में चमक के साथ पूछते थे, 'दुनिया की सबसे अच्छी लड़की कौन है?' और मैं मुस्कुराकर कहती थी, 'मी!'
वो आगे लिखती हैं, 'मुझे हमेशा आई लव यू डैड कहने में शर्म आती थी, लेकिन आप तब तक नहीं रुकते थे जब तक मैं आसानी से न कह दूं। ये आपका मुझे प्यार से लपेटने का तरीका था। आप सिर्फ मेरे ससुर नहीं थे; आप मेरे डैड, मेरे दोस्त, मेरी सेफ जगह थे। हम घंटों हर चीज और किसी भी चीज के बारे में बात करते थे, और अब आपके बिना यह खामोशी बहुत भारी लगती है।'

'आपको सबसे अच्छे दादू के रूप में याद रखेगी'

वो आगे कहती हैं, 'देविका को जिस तरह से प्यार किया, उसके लिए धन्यवाद। वो आपको हमेशा अपने सबसे अच्छे दादू के रूप में याद रखेगी। आई लव यू डैड।'

पंकज धीर की मौत की वजह

पंकज धीर ने 15 अक्टूबर 2025 को दुनिया को अलविदा कहा था। वो कैंसर से जूझ रहे थे। उन्होंने 68 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनकी अंतिम विदाई पर करीबी दोस्त सलमान खान सहित कई सितारे नजर आए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.