अब अगले जून में तबाही मचाएंगे जूनियर एनटीआर, प्रशांत नील की फिल्‍म में होगा घनघोर एक्‍शन

Updated on 29-04-2025 04:51 PM
जूनियर एनटीआर और KGF फेम डायरेक्‍टर प्रशांत नील की फिल्म का टाइटल भले ही अभी तक तय नहीं हुआ हो, लेकिन NTRNeel की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बनी इस फिल्‍म को पहले 2026 में मकर संक्रांति के मौके पर रिलीज किए जाने की तैयारी थी। लेकिन पिछले दिनों ही रिपोर्ट आई थी कि यह फिल्‍म पोस्‍टपोन होने वाली है। ऐसा हुआ भी है। मेकर्स ने अब इस फिल्‍म को 25 जून 2026 को रिलीज करने का फैसला किया है। एक्‍शन और ड्रामा से भरपूर यह मास अपील वाली फिल्‍म पैन इंडिया रिलीज होगी।
जूनियर एनटीआर ने बीते दिनों 22 अप्रैल से प्रशांत नील के साथ शूटिंग शुरू कर दी है। मेकर्स ने अभी फिल्म की कहानी को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन इतना जरूर बताया गया है कि प्रशांत नील 'सलार' और 'केजीएफ' जैसी हार्ड-हिटिंग और स्टाइलिश फिल्‍म लेकर आ रहे हैं। फिल्‍म के निर्माता रवि शंकर ने बीते दिनों बताया था कि इस फिल्‍म की कहानी अनूठी है और यह 1960 के दशक के कोलकाता पर आधारित है। चर्चा यह भी है क‍ि फ‍िल्‍म 'गोल्‍डन ट्राएंगल' की कहानी है।

प्रभास की तरह जूनियर एनटीआर की नैया पार लगाएंगे प्रशांत नील!

RRR की बंपर सफलता के बाद जूनियर एनटीआर को 'देवरा: पार्ट 1' की असफलता ने निराश किया। ऐसे में उन्‍हें एक दमदार वापसी की दरकार है। प्रशांत नील ठीक उसी तरह उनकी नैया पार लगा सकते हैं, जैसे उन्‍होंने 'बाहुबली 2' के बाद बैक-टू-बैक फ्लॉप दे रहे प्रभास की नैया को 'सलार' में पार लगाया था

'ड्रैगन' हो सकता है NTRNeel का टाइटल

प्रशांत नील और जूनियर एनटीआर की इस फिल्‍म के टाइटल को लेकर भी तमाम तरह की चर्चाएं हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस फिल्‍म का नाम 'ड्रैगन' रखा जा सकता है। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक ऐसा कोई ऐलान नहीं हुआ है। जहां तक बात प्रशांत नील की है, तो वह इस फिल्‍म के अलावा 'सलार: पार्ट 2' और 'केजीएफ 3' में भी जुटे हुए हैं। लेकिन फिलहाल, उनका सारा फोकस जूनियर एनटीआर के साथ इस फिल्‍म पर है।

विजुअल ट्रीट की गांरटी है तीन दमदार ताकतों की तिकड़ी

जूनियर एनटीआर के फैंस अभी से इस फिल्‍म को लेकर रोमांचित हैं, क्‍योंकि इसमें तीन बड़ी ताकतें एकसाथ आ रही हैं। जूनियर एनटीआर, प्रशांत नील और माइथ्री मूवी मेकर्स की यह तिकड़ी आगे क्‍या गुल ख‍िलाएगी यह तो वक्‍त बताएगा, लेकिन इतना जरूर है कि यह फिल्‍म बड़े पर्दे के लिए एक विजुअल ट्रीट होगी। NTRNeel को कल्याण राम नंदामुरी, नवीन यरनेनी, रवि शंकर यालमंचिली और हरीकृष्ण कोसाराजू प्रोड्यूस कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.