सिर्फ भारतीयों को मिल रही नौकरी... कनाडाई महिला का मशहूर रेस्तरां चेन पर आरोप, बढ़ती बेरोजगारी के बीच छिड़ी नई बहस

Updated on 07-10-2024 01:19 PM
ओटावा: कनाडा की एक महिला ने लोकप्रिय कॉफीहाउस और रेस्तरां चेन टिम हॉर्टन्स इंक पर भेदभाव का आरोप लगाया है। महिला ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए कहा है कि कनाडाई कंपनी टिम हॉर्टन्स अपने देश के लोगों के बजाय भारतीयों को नौकरी में तरजीह दे रही है। क्लॉस आर्मिनियस नाम की महिला के ये आरोप लगाने के बाद एक्स पर इस संबंध में कनाडाई लोगों के बीच बहस छिड़ गई है। कई लोगों क्लॉस के इल्जाम को सही कहा है तो कुछ ने इसे गैरजरूरी चर्चा कहा है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, क्लॉस आर्मिनियस का कहना है कि टिम हॉर्टन्स ने पहले तो कनाडाई लोगों के साथ भेदभाव किया और जब उन्होंने इसके खिलाफ आवाज उठाई तो उनको कंपनी ने नौकरी ये निकाल दिया। महिला का दावा है कि कंपनी भारतीयों का पक्ष लेती है, जो देश की विविधता और समावेशी चरित्र के खिलाफ है। ऐसे में कंपनी के इस रवैये पर रोक लगनी चाहिए।

लाखों लोग देख चुके हैं क्लॉस का पोस्ट


क्लॉस आर्मिनियस के इस पोस्ट को 45 लाख लोग देख चुके हैं। पोस्ट में क्लॉस कहती हैं, 'इंडिय मैनेजर ने विशेष रूप से भारतीय अप्रवासियों को काम पर रखा। एक तरह के लोगों को भर्ती करने से काम करने का वातावरण प्रभावित हुआ। मैंने इन बातों को कंपनी के मैनेजमेंट के सामने रखा तो मेरी चिंताओं को सिरे से खारिज कर दिया गया। इतना ही नहीं इसकी वजह से मुझे चार साल पुरानी नौकरी को भी खोना पड़ा।'

क्लॉस की इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर बड़ी तादाद में लोगों का ध्यान खींचा है। यूजर्स ने इस मुद्दे पर अलग-अलग राय व्यक्त की है। कई कनाडाई लोगों ने किसी नौकरी में इस तरह के पक्षपात पर गहरी चिंता जताई है, वहीं कुछ लोगों का कहना है कि अप्रवासी योग्य हैं और कम वेतन में काम करने को राजी हो जाते हैं तो उनको नौकरी क्यों नहीं दी जानी चाहिए। टिम हॉर्टन्स ने अपनी पूर्व कर्मचारी के इन आरोपों पर अभी कोई टिप्पणी नहीं की है।

क्लॉस की ये पोस्ट ऐसे समय में सामने आई है और वायरल हो रही है जब कनाडा में घरों की कमी और बढ़ती बेरोजगारी बड़ा मुद्दा बन रहे हैं। कनाडा में बहुत से लोग आप्रवासियों की बेतहाशा बढ़ती संख्या को घरों और नौकरियों की कमी की वजह मान रहे हैं। देश की जस्टिन ट्रूडो की सरकार ने हालिया समय में विदेशियों की संख्या घटाने को कई कदम भी उठाए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.