PAK आतंकियों ने मेजर भूपेंदर सिंह को अगवा कर किया था कत्‍ल, तब 12 साल की थी बेटी, यादकर आज भी होती है स‍िहरन

Updated on 10-05-2025 02:00 PM
पड़ोसी मुल्‍क पाक‍िस्‍तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सीमा पर युद्ध जैसे हालात हैं। दहशतगर्दों का पनाहगार अब हमारे नागरिक इलाकों में हमला कर रहा है। भारतीय सेना उसे मुंहतोड़ जवाब दे रही है। पहलगाम में जिस तरह पाकिस्‍तान से आए आतंकियों ने हमला किया और 26 लोगों की हत्‍या की, उसके बाद उसे उसकी ही भाषा में सबक सिखाना जरूरी है। हिंदुस्‍तान के लिए नासूर बन चुके इस पड़ोसी ने एक बार फिर से उन घावों को कुरेदना का काम किया है, जिसकी टीस बरसों बाद भी स‍िहरन देती है। एक ऐसा दर्द, शौर्य च्रक प्राप्‍त मेजर भूपेंद्र सिंह की हत्‍या का है। आतंकियों ने उन्‍हें 1994 में कश्‍मीर से अगवा किया था। तब उनकी बेटी महज 12 साल की थी। आज न‍िमरत कौर बॉलीवुड की नामचीन एक्‍ट्रेस हैं, लेकिन पिता को याद करते हुए उनकी आंख आज भी गम से नम और गुस्‍से से लाल हो जाती हैं।

पिलानी, राजस्‍थान के सिख परविार में जन्‍मी निमरत कौर आज 43 साल की हैं। बीते साल 23 जनवरी को उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम पर पिता को याद करते हुए लिखा था, 'आज से 30 साल पहले पापा के जाने के बाद, जीवन ने एक ऐसा मोड़ लिया, जिससे हम आज भी जूझते हैं। हालांकि, आधे-अधूरे सपने और क्या-क्या... यह कभी खत्म नहीं होता, लेकिन यह जानकर गर्व होता है कि उनकी रोशनी और जीवन की कहानी हमेशा के लिए हमारे दिलों में रहेगी।'

'मेरे पापा ने आतंकियों की बात मानने से कर दिया था इनकार'

इन दिनों OTT पर वेब सीरीज 'कुल' में नजर आ रहीं निमरत कौर ने बीते दिनों खुद को 'शहीद की बेटी' बताया था। फैंस ने पूछा तो एक्‍ट्रेस ने साझा किया कि वह मेजर भूपेंद्र सिंह की बेटी हैं, जिन्हें 1994 में कश्मीर में आतंकवादियों ने अगवा कर लिया था और उनकी हत्या कर दी थी। निमरत के पिता जब शहीद हुए, तब वह महज 12 साल की थीं। दहशतगर्दों ने उनके पिता की हत्‍या की, क्‍योंकि उन्‍होंने आतंकियों की बात मानने से इनकार कर दिया था।

कश्‍मीर के वेरीनाग में थी शहीद मेजर भूपेंद्र सिंह की तैनाती

हमारे सहयोगी 'ईटाइम्स' से बातचीत में निमरत कौर एक बार अपने पिता की आख‍िर यादों के बारे में खुलकर बात की थी। एक्‍ट्रेस ने बताया, 'मेरे पापा मेजर थे। एक इंजीनियर, जो वेरीनाग नामक की जगह पर सेना की सीमा सड़कों पर तैनात थे। जब आप जम्मू से श्रीनगर जाते हैं, तो रास्ते में जवाहर सुरंग आती है और उसके बाद पहली घाटी वेरीनाग है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.