पाकिस्तान ने फिर माना-भारत ने नूर खान-शोरकोट एयरबेस तबाह किए

Updated on 20-06-2025 01:09 PM

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने पहली बार माना है कि भारत ने उनके दो बड़े एयरबेस नूर खान और शोरकोट एयरबेस पर हमला किया था। डार ने जियो न्यूज पर खुलासा करते हुए बताया कि 6-7 मई की रात को पाकिस्तान जवाबी हमला करने की तैयारी कर रहा था, तभी भारत ने दोबारा स्ट्राइक कर दी और नूरखान-शोरकोट एयरबेस को निशाना बनाया।

इससे पहले पाकिस्तान सरकार और सेना ने भारत के हमले की बात को नकारा था। हालांकि, कुछ समय बाद पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ ने और अब डिप्टी PM इशाक डार ने हमलों की पुष्टि कर दी है।

वहीं, डार ने सीजफायर के पीछे सऊदी प्रिंस की पहल होने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि, '6-7 मई की रात को हमले के 45 मिनट बाद सऊदी प्रिंस ने फोन कर भारत से बातचीत का प्रस्ताव दिया था, फिर हमारे हां कहने पर उन्होंने भारत से बातचीत की थी।

दरअसल, 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद 7 मई को भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और पाक में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी। सेना ने 100 आतंकियों को मार गिराया था। इसे ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया। इसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ है।

इशाक डार के दो बड़े खुलासे...

1. भारत ने हमारे 2 बड़े एयरबेस पर हमला किया

इशाक डार ने कहा कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से हमारी बात हो गई थी। उन्होंने फोर्सेज को रेडी रहने को कह दिया था। सब डिसाइड हो गया था कि हमें क्या रोलआउट करना है। हम भारत पर सुबह 4 बजे के बाद बड़ा हमला करने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही भारत ने रात के ढाई बजे दोबारा हरकत कर दी और उन्होंने नूरखान, शोरकोट एयरबेस समेत कई जगहों पर हमला कर दिया।

2. सऊदी अरब ने तनाव कम करने की कोशिश की

डिप्टी PM डार ने कहा, "भारत ने नूर खान एयरबेस पर हमला किया तब सऊदी प्रिंस ने फोन पर कहा कि आप कहो तो विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात करता हूं कि पाकिस्तान युद्धविराम के लिए तैयार हैं और वो भी रुक जाएं, तो मैंने कहा कि जरूर करिए, और उन्होंने बात करके मुझे फोन किया। "

शहबाज शरीफ ने भी कबूल किया था 

पाक PM शहबाज शरीफ ने भी एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि भारत ने ब्रह्मोस मिसाइलों से रावलपिंडी एयरपोर्ट सहित कई जगहों पर हमला किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने 10 मई को सुबह 4:30 बजे जवाबी हमला करने की योजना बनाई थी, लेकिन भारत की दूसरी लहर के हमलों (9-10 मई की रात) ने पाकिस्तान की योजना बिगाड़ दी।

पाकिस्तानी दस्तावेज में दावा-भारत ने कई और ठिकाने तबाह किए

पाकिस्तान के एक आधिकारिक दस्तावेज ने 4 जून को खुलासा किया था कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में कई ऐसे ठिकानों पर हमला किया था, जिनका भारतीय वायु सेना या सैन्य अधिकारियों ने जिक्र नहीं किया था।

यह जानकारी पाकिस्तान के ऑपरेशन बुनयान उन मार्सूस से जुड़े दस्तावेज में सामने आई है। पाकिस्तान की तरफ से जारी दस्तावेज के मुताबिक भारत ने पेशावर, झंग, हैदराबाद (सिंध), गुजरात (पंजाब), बहावलनगर, अटक और चोर पर भी हमले किया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.