पाकिस्तान ने घातक हिंसा के बाद तहरीक-ए-लब्बैक पर लगाया प्रतिबंध, कट्टरपंथी संगठनों पर सख्ती के संकेत, शहबाज का ढोंग?

Updated on 24-10-2025 03:44 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की शहबाज शरीफ की सरकार ने इस महीने हुए घातक दंगे के बाद इस्लामिक कट्टरपंथी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस महीने टीएलपी ने इजरायल-हमास के बीच हुए सीजफायर के खिलाफ पाकिस्तान में कई जगहों पर उत्पात मचाया था। पाकिस्तान के कई पत्रकारों ने दावा किया है कि पाकिस्तान सरकार के आदेश के बाद टीएलपी के लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग की गई, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौत हो गई।

टीएलपी ने इससे पहले 2021 में इमरान खान के समय भी ऐसा ही दंगा किया था और उस समय पर उसपर प्रतिबंध लगाया गया था। लेकिन कुछ ही दिनों के बाद इमरान खान ने कट्टरपंथियों के आगे घुटने टेक दिए थे और प्रतिबंध को हटा लिया था। इसीलिए पाकिस्तान सरकार की कार्रवाई ढोंग लग रही है। फिलहाल के लिए माना जा सकता है कि शहबाज सरकार ने इस कट्टरपंथी समूह के खिलाफ सख्त फैसला लिया है, जिसका इतिहास भयानक हिंसा करने का रहा है।
पाकिस्तान में तहरीक-ए-लब्बैक पर प्रतिबंध
तहरीक-ए-लब्बैक ने 10 अक्टूबर को पाकिस्तान के कई शहरों में रैली निकाली निकाली थी। जिसका मकसद इजरायल और हमास के बीच हुए युद्धविराम का विरोध करना था। इसे से "गाजा एकजुटता" मार्च नाम दिया गया था। इसका मकसद लाहौर से इस्लामाबाद में अमेरिकी दूतावास तक रैली निकालना था, लेकिन जब पुलिस ने इस रैली को इस्लामाबाद आने से रोकने की कोशिश शुरू की तो हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गये। इस संगठन के प्रमुख का नाम साद हुसैन रिजवी है, जिसने इजरायल-हमास समझौते को फिलीस्तीनी लोगों से विश्वासघात बताया है। जबकि, पाकिस्तान सरकार ने विरोध प्रदर्शनों को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान के कूटनीतिक प्रयासों को कमजोर करने और देश के अंदर अराजकता पैदा करने की कोशिश माना।टीएलपी कार्यकर्ताओं ने सबसे भयंकर उत्पात मुरीदके में मचाया, जहां उसके कार्यकर्ताओं ने पुलिस और रेंजर्स पर हमला कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने वाहनों पर कब्जा कर लिया, पत्थरबाजी की और बैरिकेड तोड़ दिए। पंजाब पुलिस की कार्रवाई में दर्जनों लोगों की मौत हुई, जिनमें एक एसएचओ भी शामिल था, जबकि 1,600 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। मौत को लेकर दावे अलग अलग है। पाकिस्तान के सीनियर जर्नलिस्ट हामिद मीर ने मरने वालों की संख्या सैकड़ों में बताई है। इस हिंसा के बाद पंजाब की राज्य सरकार ने संघीय प्रशासन को सिफारिश भेजी थी कि टीएलपी पर आतंकवाद विरोधी कानून (ATA) के तहत प्रतिबंध लगाया जाए। आरोप पत्र में टीएलपी की हिंसक गतिविधियों, नफरत फैलाने वाले भाषणों और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने की घटनाओं की जानकारी दी गई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.