तालिबान से पिटने के बाद बातचीत की मेज पर आया पाकिस्तान, दोहा में तालिबानी रक्षा मंत्री से मिलेंगे पाकिस्तानी NSA, अब आगे क्या?

Updated on 17-10-2025 12:48 PM
दोहा: पाकिस्तान और अफगान तालिबान के हिंसक झड़पों के बाद दोनों पक्ष बातचीत के लिए शुक्रवार 17 अक्टूबर को कतर की राजधानी दोहा में मिल रहे हैं। इस बैठक में पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और खुफिया एजेंसी ISI के डीजी लेफ्टिनेंट जनरल असीम मलिक और अफगान तालिबान के रक्षा मंत्री मुल्ला याकूब के मिलने की संभावना है। बुधवार शाम को तालिबान और पाकिस्तान के बीच हुए 48 घंटे के युद्धविराम लागू होने के बाद हो रही इस बैठक में तनाव कम करने को लेकर चर्चा होगी। न्यूज-18 ने एक शीर्ष राजनयिक सूत्र ने यह जानकारी दी है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि इस महत्वपूर्ण वार्ता में दोनों पक्षों के प्रमुख मंत्री और सुरक्षा अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं। अफगान पक्ष का एक प्रतिनिधिमंडल कतर की राजधानी का दौरा कर रहा है। काबुल इस संकट का इस्तेमाल कूटनीतिक वैधता स्थापित करने और इस्लामाबाद पर तालिबान की संप्रभुता को औपचारिक मान्यता दिलाने के लिए दबाव बनाने के लिए करने की योजना बना रहा है। पाकिस्तान ने अभी तक अफगानिस्तान की तालिबान सरकार को मान्यता नहीं दी है।

पाकिस्तान उठाएगा टीटीपी का मुद्दा

पाकिस्तान इस बैठक में ऐसे समय में शामिल हो रहा है, जब वह तालिबान सैनिकों के साथ ही तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के हमलों से घायल होकर तड़प रहा है। इस्लामाबाद इस मंच का इस्तेमाल खैबर और अफगान सीमा से लगे वजीरिस्तान इलाके में टीटीपी के हमलों में वृद्धि के बारे में अपनी शिकायत के लिए करेगा।

युद्धविराम के विस्तार पर होगी चर्चा

न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, दोहा बैठक में मुख्य चर्चा युद्धविराम के विस्तार पर केंद्रित रहने की उम्मीद है। हालांकि, पाकिस्तान इस दौरान किसी समझौते के बदले तालिबान सरकार से महत्वपूर्ण रियायत की मांग कर सकता है। बैठक के लिए तीसरे पक्ष का मध्यस्थता करना साफ तौर पर दर्शाता है कि इस्लामाबाद और काबुल के संबंध सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान जहां सुरक्षा और आतंकवाद-रोधी आश्वासन पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, वहीं तालिबान वैश्विक मंच पर अपने राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए करने की तैयारी में है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.