भारत से बात करने को अमेरिका के सामने गिड़गिड़ाया पाकिस्तान... ट्रंप के विदेश मंत्री से शहबाज ने लगाई गुहार, जानें क्या कहा?

Updated on 21-06-2025 12:57 PM
इस्लामाबाद/वॉशिंगटन: इस्लामाबाद और वॉशिंगटन के बीच कूटनीतिक संबंधों में एक नई ऊर्जा देखने को मिल रही है। डोनाल्ड ट्रंप और पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर की वाइट हाउस में हुई लंच पर मुलाकात के बाद अब अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से टेलीफोन पर बात की है। इस दौरान दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय स्थिरता, भारत-पाकिस्तान तनाव, मध्य पूर्व की स्थिति और आतंकवाद के खिलाफ साझा प्रयासों पर सहमति जताई है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक बार फिर से भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम के लिए क्रेडिट दिया है। पाकिस्तान प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया, "प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान के बारे में राष्ट्रपति ट्रंप के सकारात्मक बयानों का स्वागत किया और उन्हें दक्षिण एशिया में स्थायी शांति के लिए प्रोत्साहित करने वाला बताया।"

लेकिन इस दौरान शहबाज शरीफ ने भारत से बातचीत करवाने के लिए अमेरिका से फिर से गुहार लगाई है। शहबाज ने जम्मू और कश्मीर, सिंधु जल संधि, व्यापार और आतंकवाद-रोधी सहित सभी लंबित विवादों पर भारत के साथ सार्थक बातचीत करने की बात अमेरिका से कही है। इसके अलावा पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने डोनाल्ड ट्रंप को एक बार फिर से पाकिस्तान में मौजूद कुछ दुर्लभ खनिज संपदाओं का ऑफर देने की कोशिश की है।
भारत से बात करने फिर गिड़गिड़ाए शहबाज शरीफ
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिकी विदेश मंत्री से बात करते हुए कहा है कि पाकिस्तान, भारत के साथ सभी लंबित मुद्दों, खासतौर से जम्मू-कश्मीर, सिंधु जल संधि, व्यापार और आतंकवाद पर गंभीर और रचनात्मक बातचीत को तैयार है। हालांकि भारत ने साफ कर रखा है कि पाकिस्तान से तब तक बातचीत नहीं होगी, जब तक वो आतंकवाद को खत्म नहीं करता है। इसके अलावा भारत ने साफ कर रखा है कि दिल्ली अब सिर्फ पीओके पर बात करेगी। दिल्ली ने कई बार पाकिस्तान से पीओके खाली करने को कहा है। वहीं शहबाज शरीफ ने ट्रंप और रुबियो की उस पहल की भी सराहना की, जिसके चलते भारत-पाकिस्तान के बीच एक नए सीजफायर समझौते की नींव पड़ी। हालांकि भारत ने बार बार साफ किया है कि अमेरिका, भारत-पाकिस्तान में हुई मध्यस्थता के लिए जिम्मेदार नहीं है। भारत ने अमेरिका को क्रेडिट देने से इनकार कर दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.